
जमशेदपुर : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) वीके सिंह के आकस्मिक निधन के बाद कॉलेज की हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉ) सुलक्षणा टोप्पो को कॉलेज का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। इस संबंध में कोल्हान विश्वविद्यालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ वीके सिंह का आकस्मिक निधन हो गया था। उसके बाद कॉलेज के प्राचार्य का पद रिक्त हो गया था। डॉ सुलक्षणा टोप्पो को प्रभारी प्राचार्य बनाये जाने का कॉलेज परिवार ने जहां स्वागत किया है, वहीं डॉ वीके सिंह के आकस्मिक निधन को कॉलेज के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए शोक व्यक्त किया है।



