जमशेदपुर : जमशेदपुर क्वाइन फेस्टिवल यानी जमशेदपुर मुद्रा उत्सव 2026 का आयोजन 16 से 18 जनवरी तक जमशेदपुर के साकची स्थित सिक्का संग्रहालय में किया जा रहा है. इस तीन दिवसीय उत्सव में देश भर के 20 से अधिक सिक्का संग्रहकर्ता अपनी दुर्लभ सिक्कों की प्रदर्शनी लगाएंगे. इस अवसर पर सिक्कों के जरिये भारतीय संस्कृति, पुरातत्व और इतिहास की झलक देखने का मौका मिलेगा। स्कूली बच्चों के लिए सिक्कों के बारे में ज्ञान अर्जित करने का अवसर होगा. उत्सव की विशेषताएं होगी कि सिक्कों की प्रदर्शनी लगेगी, जिसमें ब्रिटिश काल से लेकर रिपब्लिक इंडिया के सिक्के प्रदर्शित किए जाएंगे. (नीचे भी पढ़ें)
देश भर के सिक्का संग्रहकर्ता अपनी दुर्लभ सिक्कों की प्रदर्शनी लगाएंगे. इस उत्सव का आयोजन जमशेदपुर कॉइन क्लब द्वारा किया जा रहा है, जो झारखंड की सबसे पुरानी और इकलौती संस्थान है. यह उत्सव जमशेदपुर वासियों के लिए भारतीय संस्कृति और इतिहास की झलक देखने का एक अच्छा अवसर है. सिक्के इकट्ठा करने वाले क्लब के सदस्य अपना कलेक्शन दिखाएंगे. एक दिलचस्प बात यह है कि कोई भी सिक्कों को इकट्ठा करने के बारे में सीख सकता है. जमशेदपुर मुद्रा उत्सव पिछले कई सालों से आयोजित किया जा रहा है. समिति के जनरल सेक्रेटरी प्रेम पीयूष कुमार ने बताया कि यह आयोजन जमशेदपुर वासियों के लिए भारतीय संस्कृति, पुरातत्व और इतिहास की झलक देखने का मौका है.











