जमशेदपुर : टाटा स्टील के सारे प्लांट को एक करने की मुहिम वन टाटा स्टील को गति देने के लिए टाटा स्टील एक्जीक्यूटिव कमेटी का गठन किया गया है. एक दूसरे प्लांट में कल्चरल आदान प्रदान के साथ काम को बेहतर और गति देने के लिए यह कमेटी काम करेगी. टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन खुद इसके चेयरपर्सन होंगे. वहीं इसके संयोजक टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ के प्रिंसिपल एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (पीइओ) देबाशीष चौधरी होंगे. कंपनी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर व सीएफओ कौशिक चटर्जी, टाटा स्टील नीदरलैंड के बोर्ड के चेयरमैन हैंस वेन डेन बर्ग, टाटा स्टील यूके के सीइओ एन राजेश और चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल को सदस्य मनोनीत किया गया है. एक्जीक्यूटिव कमेटी के लोग हर माह मीटिंग करेंगे और वन टाटा स्टील के लिए काम की प्रगति की समीक्षा करेंगे. एक दूसरे प्लांट में ज्ञान का भी आदान प्रदान करने, वर्क कल्चर और बेस्ट प्रैक्टिस को एक दूसरे प्लांट में अमल में लाने की दिशा में कदम उठाया जायेगा. दूसरी ओर, टाटा स्टील अपने मुनाफा को बढ़ाने के लिए शिखर 25 की लॉन्चिंग की थी. (नीचे भी पढ़ें)
इसके तहत काम को शुरू किया गया है. वैल्यू क्रियेशन में ग्लोबल स्टील इंडस्ट्री लीडरशिप के लिए इबिटा मार्जिन में इंडस्ट्री लीडरशिप बनाये रखने के लिए शिखर 25 प्रोग्राम लॉन्च किया गया था. पिछले कुछ सालों में इम्पैक्ट सेंटर ने ऑपरेशनल एक्सीलेंस की यात्रा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. कंपनी में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन पर विशेष ध्यान देते हुए बेंचमार्क परफॉर्मेंस हासिल करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. इसको देखते हुए फ्लैट प्रोजक्ट के इंपैक्ट सेंटर का संयोजक की नियुक्ति की गयी है. एसएमएलपी एलडी 2 की एरिया मैनेजर सुश्री बिजेत्री कर को 15 जनवरी से फुल टाइम बेसिस पर इंपैक्ट सेंटर को-ऑर्डिनेटर जमशेदपुर इम्पैक्ट सेंटर के रूप में नॉमिनेट किया गया है. वह एलडी 2, एलडी 3 टीएससीआर और फ्लैट हॉट रोल्ड और कोल्ड रोल्ड मिल्स की देखभाल करेंगी और फ्लैट प्रोडक्ट के चीफ मैनुफैक्चरिंग अनिल कुमार पुजारी को रिपोर्ट करेंगी.



