जमशेदपुर : जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष अनिल मोदी ने आज टाटा चाकुलिया एवं टाटा चाईबासा मेमू ट्रेन की शुरुआत पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर झारखंड का व्यापारिक हब है. चाईबासा एवं चाकुलिया जैसे क्षेत्रों से लोग रोजमर्रा की वस्तुएं एवं स्थानीय व्यापारी अपना माल खरीदने जमशेदपुर आते हैं एवं यहां से माल ले जाकर वहां विक्रय कर अपना जीवन यापन करते हैं. इन ट्रेनों के शुरू हो जाने से व्यापारियों के साथ-साथ नागरिकों के समय की भी बचत होगी एवं वे सुगमता पूर्वक आवागमन कर सकेंगे. इससे न सिर्फ कोल्हान का व्यापार बढ़ेगा, अपितु छात्रों एवं मरीजों को को भी सुविधा मिलेगी. उन्होंने कहा कि ये दोनों ट्रेनें कोल्हान के रेल परिवहन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होंगी. उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों की मांग काफी दिनों से की जा रही थी. सांसद विद्युत वरण महतो के प्रयासों से आज इन ट्रेनों की शुरुआत हुई है.




