रांची : नागपुरी गायिका और मॉडल ईशा आलिया की कोलकाता में गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. वह झारखंड की राजधानी रांची के बरियातू इलाके में रहती थी. उनकी हत्या तब की गयी, जब वह कोलकाता में किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने गयी थी. जब हत्या हुई, तब उनका पति भी उनके साथ थे. बताया जाता है कि बुधवार की सुबह अज्ञात हमलावरों ने हावड़ा के पास ईशा की हत्या गोली मारकर कर दी. सुबह 6 बजे हावड़ा के बगान इलाके के महिषरेखा पुल के पास इस घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया है. बताया जाता है कि ईशा अपने पति प्रकाश कुमार के साथ किसी कार्यक्रम में भाग लेने जा रही थी. एनएच के एक तरफ कार को रोककर उनका पति शौच के लिए निकला. तब तक अचानक अपराधी आये और हमला बोल दिया. बच्चों के सामने ही कार में मां की गोली मार दी गयी, जिससे मौके पर ही एक्ट्रेस की मौत हो गयी. बताया जाता है कि पिछले कान में उसको गोली लगी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी, जिसके बाद अपराधी वहां से भाग निकले. कोलकाता पुलिस इसको लूटेरों द्वारा किया गया अपराध बता रही है. वैसे पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है.





