
जमशेदपुरः पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस लगातार आंदोलनरत है. इसी कड़ी में आज झारखंड प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर राज्य भर के पेट्रोल पंप पर कांग्रेसियों द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत कांग्रेसी पेट्रोल भराने पहुंच रहे उपभोक्ताओं एवं आम जनता से हस्ताक्षर कराकर उसकी प्रति राष्ट्रपति को सौंपेंगे. इधर जमशेदपुर में भी कांग्रेसियों द्वारा अलग-अलग पेट्रोल पंप पर यह अभियान चलाया गया. कांग्रेसियों ने बताया, कि देश की जनता महंगाई से त्रस्त हो चुकी है. आए दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढोत्तरी के कारण जनता त्राहिमाम कर रही है.

जनता ने बहुत उम्मीद के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश की गद्दी पर बिठाया, लेकिन जनता अब खुद को ठगा महसूस कर रही है. आज पेट्रोल की कीमतें 100 रुपए से भी पार हो चुकी है. कांग्रेसियों ने बताया, कि केंद्र सरकार का विरोध लगातार आगे भी जारी रहेगा. इसी तरह सरायकेला- खरसांवा जिले में भी कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंप पर हस्ताक्षर अभियान चलाया. कहा देश में मंहगाई ने आम जनता का जीना मुकाल कर दिया है. पेट्रोल व डीजल के दाम आसमान छू रहे हैलेकिन सरकार को किसी तरह नहीं है चिंता.




