जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित कांग्रेस कार्यालय में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री परविंदर सिंह को झारखंड प्रदेश एनएसयूआई का प्रभारी मनोनीत किए जाने पर स्थानीय कांग्रेस जनों एवं उनके समर्थक न उन्हें सम्मानित किया. कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस के महामंत्री अविनाश कुमार सिंह ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विजय खान, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री के रूप में उपस्थित थे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं जिला एनएसयूआइ के प्रभारी रजनीश सिंह उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
सभी लोगों ने शॉल उड़ाकर एवं बुके देकर परविंदर सिंह का अभिनंदन किया एवं उनके मनोनयन पर हर्ष जताया. इस अवसर पर राकेश पांडेय, धर्मेंद्र प्रधान, अमिताभ सिंह, नवल किशोर सिंह, आकाश गौरव, माली सिंह, बाबू शर्मा, जितेंद्र कुमार सिंह, काशी राव ,राजकुमार यादव एवं अन्य कांग्रेस जन उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन राकेश पांडेय ने किया.



