
जमशेदपुर : राज्य में कोरोना वायरस के तीसरे लहर की आहट सुनाई देने लगी है. राज्य सरकार के निर्देश के बाद राज्य के सभी जिलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है. जमशेदपुर में भी उपायुक्त के निर्देश के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है. 1 जनवरी को जिलेभर के पिकनिक स्पॉटों और टूरिस्ट प्लेस पर स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की टीम मुस्तैद नजर आई. शहर के बीचों- बीच स्थित ऐतिहासिक जुबिली पार्क में सैलानियों की भीड़ को देखते हुए जमशेदपुर अक्षेस की ओर से विशेष रूप से सख्ती बरती गई. जहां आने- जाने वालों को संभावित तीसरे लहर के खतरे से बचाव को लेकर अक्षेस प्रशासन की ओर से जागरूक किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

साथ ही कोरोना जांच भी किया गया. इस संबंध में अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि राज्य में लगातार कोरोना के मामलों में तेजी हो रही है. कोरोना महामारी के दूसरे लहर का प्रकोप झेल चुकी जमशेदपुर की जनता धीरे-धीरे लापरवाही हो रही है. यही कारण है, कि जिले के उपायुक्त के निर्देश के बाद जिलेभर में सख्ती बढ़ा दी गई है. उन्होंने जिला वासियों से लापरवाही न बरतने की अपील की. साथ ही नए वेरिएंट ओमिक्रोन से सतर्क रहने की अपील की.





