• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Friday, September 4, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

jamshedpur-corporates-internation-yoga-day-टाटा स्टील, टिनप्लेट, आधुनिक समेत अन्य कारपोरेट कंपनियों में कैसे मना योग दिवस, जानें

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

टाटा स्टील ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
जमशेदपुर / सरायकेला : टाटा स्टील के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग सत्र का आयोजन किया, जिसे आज दुनिया भर में मनाया जाता है. इस वर्ष की थीम ‘मानवता के लिए योग’ था. इस बात पर जोर दिया गया कि कैसे योग कोविड-19 को ठीक करने में मदद करता है. यह सत्र जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के आर्चरी ग्राउंड में आयोजित किया गया. योग गुरु अरविंद प्रसाद द्वारा योगाभ्यास कराया गया. इस योगा सत्र में लगभग 1,000 योग के प्रति उत्साही लोगों ने भाग लिया. इसके तहत मुद्रा ज्ञान, कपाल भाती, कटि सौंदर्य, अनुलोम विलोम, उज्जयी प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम आदि जैसे कुछ आसनों का प्रदर्शन किया गया. प्रतिभागियों के बीच एक कार्यक्रम पुस्तिका वितरित की गई जिसमें सत्र के दौरान प्रदर्शित किए गए विभिन्न आसनों के बारे में बताया गया. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इस कार्यक्रम में टाटा स्टील और उसकी समूह कंपनियों के कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों, विभिन्न अकादमियों के कैडेट और कोचों, जमशेदपुर के नागरिकों और छात्रों ने भाग लिया. (नीचे भी पढें)

आधुनिक पॉवर के कर्मचारियों ने किया ‘मानवता के लिए योग’, योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की ली शपथ
आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेज लिमिटेड के कर्मचारियों ने योग को दैनिक दिनचर्या में शपथ लेने के साथ इस वर्ष की थीम ‘मानवता के लिए योग’ को प्रासंगिक करते हुए कंपनी परिसर में 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया. मंगलवार को सरायकेला-खरसावां जिले के पदमपुर स्थित कंपनी परिसर के श्रमशक्ति हॉल में कर्मचारियों ने अहले सुबह एकत्र होकर युवा योग प्रशिक्षक आशीष रंजन से उत्सुकतापूर्वक योग से होने वाले लाभ के विभिन्न पहलुओं के बारे में जानकारी प्राप्त की. इस दौरान कर्मचारियों ने योग के कई प्राणायाम, आसन और विभिन्न योग मुद्राएं का प्रदर्शन योग प्रशिक्षक की देखरेख में किया गया. कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कंपनी के ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस हेड एमएन सिंह ने कहा कि योग करने से किसी भी व्यक्ति में ऊर्जा का संचार और रोग प्रतिरोधक क्षमता इतनी बढ़ जाता है कि व्यक्ति हमेशा निःरोग ही रहता है. कोई भी रोग उसे अपनी चपेट में नहीं ले सकता है. मानव संसाधन प्रमुख अनिल कुमार सोनी ने कहा कि योग एक वरदान के समान एक बेहतर सुरक्षा कवच है. इसलिए भरपूर जीवन जीने के लिए योग को अपनाना चाहिए. योग प्रशिक्षक आशीष रंजन ने दो घंटे के सत्र के दौरान सभी प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के योगासन करना सिखाया. कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन सी.एस.आर हेड संजीत सिन्हा ने किया. (नीचे भी पढ़ें)

टाटा स्टील के एलडी टु विभाग में किया गया योगाभ्यास
टाटा स्टील के एलडी टु विभाग में एलडीटुजेडीसी की ओर से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया. यह आयोजन विभाग के कॉन्फ्रेंस हाल में किया गया. इस अवसर पर योग शिक्षक के रूप में सुनील कुमार (हेड वर्क पेलेस सेफ्टी) उपस्थित थे. उन्होने योग के महत्व एवं मनुष्य जीवन में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला. इसके साथ ही सुश्र्म व्यायाम एवं योग कराया. इस अवसर पर योग करने वालों मे विभागीय चिफ हितेश साह, विभागीय अधिकारीगण, एच आर एम मैनेजर रितिका पाठक, एम के सिंह, कमिटी मेम्बर एस के पांडे के अलावा भारी संख्या में कर्मचारी एवं महिला कर्मचारी उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जेडीसी चेयरमैन कमेटी मेम्बर आरके झा ने किया. (नीचे भी पढ़ें)

टाटा स्टील के एलडी # २ रिफ्रैवटरीज के कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास
टाटा स्टील के एलडी #2 रिफ्रैवटरीज के कर्मचारियों ने किया योगाभ्यास. इस अवसर पर योगा में काफी संख्या में कंपनी एवं ठेकेदार कमचारियों ने हिस्सा लिया. इस अवसर पर एम के सिंह, आर के क्षा, एस खान, ए के सिंह, आर चटर्जी तथा कर्मचारियों ने बढ चढकर हिस्सा लिया. (नीचे भी पढ़ें)

टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सामूहिक योगाभ्यास, बारह सौ स्कूली बच्चे हुए शामिल
टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर टिनप्लेट कंपनी के सीएसआर विभाग द्वारा सत्यानंद योग केंद्र के सहयोग से विशाल सामूहिक योग अभ्यास का आयोजन किया गया. जिसमें टिनप्लेट एवम टाटा मोटर्स से सहायता प्रदत्त स्कूल के सैकड़ों बच्चों ने भाग लिया. इस अवसर पर अतिथियों में टाटा स्टील के पूर्व एमडी डॉ जेजे ईरानी, डेजी ईरानी, टीसीआईएल के पूर्व एमडी डॉ आरएन शर्मा, टीसीआईएल एमडी के आरएन मूर्ति, एचआरएम एंड एसएस डीजीएम के हरजीत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर योग कार्यक्रम का उदघाटन किया. योगाभ्यास बिहार स्कूल ऑफ़ योग से प्रशिक्षित शहर के प्रख्यात योग शिक्षक डी पी सिंह तथा सत्यानंद योग केंद्र के राज शर्मा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का आरंभ कायस्थरियाम, ॐ ध्वनि और शांति पाठ के साथ किया गया, तत्पश्चात बच्चों ने ताड़ासन, त्रियक ताड़ासन, कटी चक्रासन, एक पाद प्रणाम आसान, सुर्यनमस्कर, त्रिकोणासन, वज्रासन, शशांक आसान, शशांक भुजंगासन,उष्ट्रासन, सिंहासन, आदि आसनों का बच्चों ने अभ्यास किया, साथ ही बच्चों ने भ्रामरी प्राणायाम का भी अभ्यास किया। अंत में ॐ ध्वनि और शांति पाठ से कार्यक्रम का समापन हुआ. कार्यक्रम को सफल बनाने में टिनप्लेट कंपनी सीएसआर विभाग के प्रमुख प्रभात दास के अलावा सत्यानंद योग संस्था के सचिव मलय डे, लखन ठाकुर, अश्वनी शुक्ला, संतोष कुमार, किरण झा, जितेंद्र, शिवाजी, पूनम, अमन, अनुष्का, आदि का विशेष योगदान रहा. पूरे कार्यक्रम का संचालन टिनप्लेट कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी उदय प्रकाश सिंह द्वारा किया गया.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video

September 3, 2026
Tata steel growth shop bonus : टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों को मिलेगा अधिकतम 3 लाख 30 हजार तक का बोनस, हुआ समझौता
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel growth shop bonus : टाटा स्टील ग्रोथ शॉप के कर्मचारियों को मिलेगा अधिकतम 3 लाख 30 हजार तक का बोनस, हुआ समझौता

September 3, 2026
Tata power new development : टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली बुनियादी ढांचे को किया मजबूत, 162 सीकेएम ट्रांसमिशन लाइनों और 1,000 एमवीए सबस्टेशन से लैस 400 केवी जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू
कारपोरेट व यूनियन

Tata power new development : टाटा पावर ने एनसीआर के बिजली बुनियादी ढांचे को किया मजबूत, 162 सीकेएम ट्रांसमिशन लाइनों और 1,000 एमवीए सबस्टेशन से लैस 400 केवी जलपुरा-खुरजा ट्रांसमिशन कॉरिडोर शुरू

September 3, 2026
Next Post

tata-steel-initiative-टाटा स्टील फाउंडेशन ने एक्सएलआरआई छात्रों के लिए रूरल इमर्शन मॉड्यूल को किया लांच, एसी में पलने और पढ़ने वाले प्रबंधकों को बताये जायेंगे गांव और जरूरतमंदों के रहस्य

tata-cummins-टाटा कमिंस में भी 22 से 24 जून तक ब्लॉक क्लोजर, टाटा मोटर्स के बाद कमिंस का फैसला

Saraikela-Firing : सरायकेला में अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी गोली, क्षेत्र में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Saraikela-Firing : सरायकेला में अज्ञात अपराधियों ने युवक को मारी गोली, क्षेत्र में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jharkhand pan tanti samaj : कोल्हान प्रमंडल के पान तांती समाज को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने के लिए मंत्री चमरा लिण्डा को सौंपा ज्ञापन, सकारात्मक आश्वासन

jharkhand cm meets iit madi : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आईआईटी मण्डी के निदेशक प्रो लक्ष्मीधर बेहरा ने की मुलाकात, जन्माष्टमी में हिस्सा लेने का किया आग्रह

Jamshedpur Shyam Bhatli Parivar-खीर जलेबी दाल चुरमा बाबा खावे जम के….. भजनों पर झूमे श्रद्धालु,श्याम भटली परिवार चेरिटेबल ट्रस्ट जमशेदपुर का पुरूलिया धाम में मासिक महोत्सव आयोजित

jharkhand sanyukt yuva sangha : हितेश सिन्हा बने संयुक्त युवा संघ के सरायकेला खरसावां अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल बोले – झारखंड के युवाओं को उनका अधिकार दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता

jamshedpur rural theft- कोवाली में एक ही रात तीन घरों में चोरी, पंचायत सचिवालय से इनवर्टर व बैटरी भी उड़ाये

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital – एमजीएम अस्पताल में सर्जरी विभाग ने किया जटिल अपेंडिक्स का सफल ऑपरेशन

Jharkhand tourism : झारखंड के पर्यटन स्थलों एवं पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर प्रबंधन के लिए कर्नाटक मॉडल का अध्ययन, पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार के नेतृत्व में झारखंड के अध्ययन दल ने किया कर्नाटक का भ्रमण

Tata steel mines bonus : टाटा स्टील के झरिया व वेस्ट बोकारो के कर्मियों में बंटेगा 82 करोड़ रुपये बोनस, विधायक अनूप सिंह ने मैनेजमेंट के साथ किया बोनस समझौता, टुन्नु चौधरी के घर पहुंचे, कहीं यह बात, देखिये – video

Tata consultancy services : टीसीएस की 27वीं रूरल आईटी क्विज के लिए पंजीकरण शुरू, छोटे शहरों के छात्रों को मिलेगा मौका

Jamshedpur surya mandir : सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति के तीन दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के दूसरे दिन सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विभिन्न थीम एवं सामाजिक संदेशों पर प्रतिभागियों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

Jharkhand ranchi development : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ग्रेटर रांची डेवलपमेंट अथॉरिटी एवं स्मार्ट सिटी के तहत भूमि संबंधी कार्यों की समीक्षा की, शहरीकृत जिलों में सैटलाइट टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News