जमशेदपुर : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका कोवाली थाना क्षेत्र में 5 मई 2019 की सुबह पड़ोस के रहने वाली 14 साल की एक नाबालिग को शादी की नीयत सुबह बहला-फुसलाकर कर भगाकर ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया गया. इस मामले में सुनवाई कर रहे जमशेदपुर कोर्ट के एडीजे -5 सह स्पेशल जज संजय कुमार उपाध्याय की अदालत ने बुधवार को आरोपी पहलवान मुण्डा को दोषी करार दिया हैं. अदालत ने सजा के बिंदू पर 28 फरवरी को सुनवाई करेगी। अपर लोक अभियोजक राजीव कुमार ने बताया कि इस मामले में कुल सात लोगों की गवाही हुई हैं. अदालत ने आरोपी पहलवान को पोस्को की धारा 6 के तहत दोषी पाया हैं. (नीचे भी पढ़ें)
5 मई 2019 के पूर्व भी नाबालिग को भगाकर ले गया था :
उल्लेखनीय हैं कि नाबालिग और आरोपी पहलवान मुण्डा दोनों ही अपने मामा के घर पर रह कर पढ़ाई करते थे. इसी बीच पहलवान ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया था. लेकिन परिवार के हस्तक्षेप के बाद नाबालिग को परिवार के लोगों को सौप दिया गया था. पुन: कुछ दिन के बाद आरोपी ने 5 मई 2019 की सुबह पांच बजे जब नाबालिग नहाने के लिए गई थी उसी दौरान आरोपी ने उसे लेकर भाग गया था. तब जाकर नाबालिग के परिवार ने 8 मई 2019 को आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया गया था. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपी पहलवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था.











