देवघर : देवघर स्थित स्वास्थ्य विभाग के अनुबंध कर्मियों का आज का दिन गहमागहमी भरा रहा. कर्मचारियों ने सर्वप्रथम दिल्ली एम्स से इलाज कराकर लौटीं अनशनकारी शिवरानी कुमारी का हमसफर एक्सप्रेस से उतरने पर झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के नेतृत्व में माला पहनाकर स्वागत किया. (नीचे भी पढ़ें)

श्री मिश्र के नेतृत्व में दर्जनों कर्मचारी कोरियासा स्थित देवघर विधायक नारायण दास के आवास पर पहुंचे और विधानसभा में अपनी बातें उटाने देने की मांग रखी. विधायक ने समूह का सम्मान करते हुए सिविल सर्जन कार्यालय स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर उनका मांग पत्र लेने का आश्वासन दिया. इसके बाद श्री मिश्र के नेतृत्व में दर्जनों कर्मचारी देवघर विधायक नारायण दास के घर पहुंचे एवं उन्हें अपनी अपनी बात विधानसभा में उठाने की मांग की. विधायक श्री दास ने सिविल सर्जन कार्यालय स्थित धरना स्थल पर पहुंचकर उनका मांगपत्र लेने एवं उनकी बात सुनने का आश्वासन दिया. दिन के ढाई बजे उन्होंने धरना स्थल पहुंच कर हड़तालियों का ज्ञापन भी प्राप्त किया.(नीचे भी पढ़ें)

उनका हौसला बढ़ाते हुए श्री दास ने कहा कि वे विधानसभा सत्र में उनकी बात जोर-शोर से उठाने का आश्वासन दिया. आज के कार्यक्रम को सफल बनाने में संघ के राज्य उपाध्यक्ष अरुण कापरी, संयुक्त सचिव संजीव कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह सहित यूनियन के जिलाध्यक्ष अलका कुमारी उपाध्यक्ष बबिता कुमारी, रानी कुमारी, मनीषा राज, रामगति कुमारी, विपिन कुमार, ब्रह्मचारी अजय कुमार, पुनीत कुमार यादव, राज किशोर दास, आयशा जबीं, त्रिवेणी कुमार सहित सैकड़ों कर्मचारियों ने हिस्सा लिया वहीं राजभवन के समक्ष आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में आज रात में रांची जाने की तैयारी की गई.











