अनिल कुमार/बोकारो : भूमि विवाद के मामले में फरार चल रहे डायमंड सिटी के मालिक धनंजय कुमार फौलाद सहित चार लोगों के खिलाफ न्यायालय ने इश्तेहार जारी किया है. इसी को लेकर शुक्रवार को पिंड्राजोरा थाना पुलिस ने धनंजय कुमार फौलाद के डायमंड सिटी स्थित आवास सहित अन्य सभी आरोपियों के आवासों पर भी इश्तेहार चिपका कर उसका तमिला कराया. (नीचे भी पढ़ें)
सब इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया कि यह मामला जमीन से संबंधित है और थाने में मामला दर्ज कराया गया था. न्यायालय में धनंजय कुमार फौलाद के हाजिर नहीं होने पर कोर्ट ने इश्तेहार निर्गत किया है. इसी का तामिला आज कराया गया है.













