
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत गदड़ा स्थित एक झोपड़ी से भारी मात्रा में हथियार और गोलियों के साथ धराए अपराधी रंजीत सिंह उर्फ रंजीत सरदार की जमानत याचिका खारिज कर दी गई. गुरुवार को जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश अनिल कुमार मिश्रा ने याचिका को खारिज कर दिया. बता दें कि परसुडीह के गदड़ा स्थित दुबराज नाग की झोपड़ी में पुलिस ने छापेमारी कर रंजीत सरदार, अमरजीत प्रसाद, गणेश साहू, प्रदीप सिंह, राजकुमार सैनी उर्प बुद्धू सैनी, अमर ठाकुर, सर्वजीत सिंह उर्फ छब्बू, कुणाल गोस्वामी को डकैती की योजना बनाते हुए रंगेहाथ पकड़ा था. इनकी निशानदेही पर पुलिस ने अन्य अपराधियों की भी गिरफ्तारी की थी. पुलिस ने उनके पास से 5 देसी पिस्तौल, 17 कट्टे, 76 जिंदा कारतूस, 53200 रुपये, दो स्कूटी, एक कार व 11 मोबाइल भी बरामद किए थे.





