
चाकुलिया : बुधवार को एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे देश के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी समेत सेना के अन्य अधिकारियों का हेलीकॉप्टर हादसे में देहांत जाने पर गुरुवार को चाकुलिया में भाजपाइयों ने शोक व्यक्त किया है, साथ ही सभी दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। लोगों ने जनरल बिपिन रावत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और मोमबत्ती जलाकर दुर्घटना में मृत सभी जवानों के लिए 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष शतदल महतो, हरि साधन मल्लिक, दिनेश सिंह, गोपन परिहारी, राजेश सिंह, मुरारी सिंह, संजय सिंह, सुरेश सिंह, राणा गोप, रवि तिवारी, राजेश नमाता समेत अन्य लोग उपस्थित थे।




