जमशेदपुर : 13 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद अश्लील वीडियो बनाने के आरोप में मंगलवार को जमशेदपुर कोर्ट ने चार अभियुक्त को दोषी करार दिया. इस मामले की सुनवाई स्पेशल कोर्ट सह एडीजे-5 संजय कुमार उपाध्याय की अदालत कर रही हैं. अदालत ने सजा के बिंदू पर सुनवाई के लिए 18 जुलाई को तिथि मुकर्रर की हैं. सजा सुनाए गए अभियुक्तों में रौशन कुमार, विकास कुमार, मुन्ना कुमार और मनीष कुमार हैं. सभी जमशेदपुर के मानगो शंकोसाई के रहने वाले हैं. इस मामले में कुल 15 लोगों की गवाही हुई हैं. अदालत ने चारों को भादवि कि धारा 376 (डी) सामूहिक दुष्कर्म और धारा 6 पोस्को के तहत दोषी पाया हैं. 10 फरवरी 2019 की दोपहर तीन बजे नाबालिग छात्रा ट्यूशन पढ़ाकर रिफ्यूजी कॉलोनी से घर लौट रही थी. रास्ते में आरोपी दो मोटरसाइकिल से आए उसे घर छोड़ने के बहाने डिमना लेक लेकर गया, वहां एक कमरे उसके साथ चारों ने मिलकर दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर लिया था. घटना की जानकारी मिलने पर 14 अगस्त को चारों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया गया था.















