जमशेदपुर : जमशेदपुर कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रताप नारायण गोप (प्यार से लोग गोप बाबू बोलते थे) का निधन हो गया. वे करीब 13 साल तक लोक अभियोजक के पद पर रह चुके है. 1969 में वे जमशेदपुर कोर्ट में प्रैक्टिस कर रहे है. गोप बाबू की उम्र 85 साल थी. कदमा रामनगर निवासी प्रताप नारायण गोप का इलाज बारीडीह स्थित मर्सी अस्पताल में चल रहा था, जहां शनिवार को उन्होंने अंतिम सांसे ली. 19 अप्रैल को उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा. 20 अप्रैल के दूसरी पाली में जमशेदपुर कोर्ट में शोक में कामकाज बंद रहेगा. स्वर्गीय गोप बाबू बहुत ही मृदुल स्वभाव के व्यक्ति थे और सभी अधिवक्ताओं को बहुत प्यार करते थे. (नीचे भी पढ़ें)
दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता प्रताप नारायण गोप को जमशेदपुर जिला बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास, उपाध्यक्ष बलाई पांडा, महासचिव कुमार राजेश रंजन, संयुक्त सचिव विनीता सिंह, संजीव बरियार, कोषाध्यक्ष जेपी भक्त, सह कोषाध्यक्ष पुष्पा कार्यकारिणी सदस्य गौरव पाठक, रंजना मिश्रा, रवि ठाकुर, अभय कुमार सिंह, विनीता मिश्रा, आलोक कुमार सिंह, वेद प्रकाश सिंह, लूसी कश्यप के साथ-साथ पूर्व के साथ-साथ कई अधिवक्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है.



