जमशेदपुर : जमशेदपुर के मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल (कैंसर अस्पताल) में इलाज के दौरान अधिवक्ता विभाष चंद्र सिंह का आकस्मिक निधन हो गया. उनका उम्र लगभग 70 साल था. वह जमशेदपुर जिला बार संघ में 1989 में अधिवक्ता के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया और उस समय से लगातार अभी तक वह क्रिमिनल और सिविल दोनों तरफ अपना प्रैक्टिस करते थे. उनके सुपुत्र कुणाल भी अधिवक्ता है. वे जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित नामदा बस्ती में रहते थे. उनके निधन पर शोक जताया गया है. (नीचे भी पढे़ं)
जमशेदपुर बार एसोसिएशन के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता अक्षय कुमार झा और जमशेदपुर जिला बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास, उपाध्यक्ष बलाई पंडा, महासचिव कुमार राजेश रंजन, अधिवक्ता राकेश कुमार झा, शंकर सिंह सहित बहुत सारी अधिवक्ताओं ने विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया.











