
जमशेदपुर : जमशेदपुर कोर्ट को अब कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए वर्चुअल मोड में चलाने को कहा गया है. वर्चुअल मोड में सुनवाई पहले की तरह ही होगी. अभी सुनवाई एसओपी और गाइडलाइन का पालन करते हुए होगी. इसका पालन करना न्यायिक पदाधिकारियों के साथ साथ वकीलों को भी करना होगा. इसकी पुष्टि करते हुए बार एसोसिएशन के सदस्य बलाई पांडा ने बताया कि वर्चुअल ही सुनवाई ऑनलाइन होगी. हाईकोर्ट के आदेश के तहत गवाही ली जायेगी. इसके तहत पहले ड्रॉप बॉक्स में सारे केस की सुनवाई के दस्तावेज डाले जायेंगे, जिसके बाद इसको वापस खोला जायेगा. इसके बाद इसकी सूची बनाकर फिर से सुनवाई होगी. वर्चुअल मोड में सुनराई के साथ ही सभी तरह की व्यवस्था में बदलाव किया गया है. फ्रेश फाइलिंग कार्य दिवस के दिन ड्रॉप बॉक्स में डालना है. इसके लिए दिन के 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक और अपराह्न दो बजे से तीन बजे तक समय निर्धारित किया गया है. ड्रॉप बॉक्स केंद्रीयकृत फाइलिंग सेक्शन में रखा जायेगा. वहीं नकल के आवेदन का ड्राप बॉक्स नकल सेक्शन के गेट के सामने रखा जायेगा. 50 फीसदी कर्मचारी ही सुनवाई करेंगे.












