जमशेदपुर : आजाद नगर थाना पुलिस ने नेशनल हाइवे पर सिटी इन के पास से ओल्ड पुरुलिया रोड के 17 नंबर में रहनेवाले सलमान और जाकिर नगर कुली रोड के रहने वाले मुख्तार अंसारी को एक पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. सलमान ने पुलिस को बताया कि जेल में रहने के समय उसका बावनगोड़ा निवासी वारिस के साथ झगड़ा हुआ था. इसीलिए उसने वारिस की हत्या करने की नीयत से जमालपुर से पिस्टल मंगवाई थी और वह उसकी हत्या करने के फिराक में था, लेकिन तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया. आजाद नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है.



