रांची:अखिल भारतीय कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गाबा इन दिनों लोकसभा 2024 चुनावों में झारखंड के कामगारों को अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु एवं कांग्रेस के पक्ष में कामगारों को करने के कवायद में लगातार झारखंड दौरा कर रहे हैं. बुधवार रांची पहुंचने के पश्चात प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय के साथ धनबाद के लिए रवाना हो गए. जहां उन्होंने मनरेगा मजदूर के साथ बैठक की. गुरूवार दोपहर 3 बजे पश्चिम सिंहभूम की जिला एवं प्रखण्ड कार्यकारिणी का विस्तार के लिए नव मनोनीत पदाधिकारियों के साथ किया. मौके पर संजय गाबा ने कहा कि आगामी 2024 लोकसभा चुनावों में झारखंड के मजदूरों ने केन्द्र में कांग्रेस का शासन लाने का मन बना लिया है. मोदी सरकार जो पूंजीपतियों के इशारों में मजदूरों का अधिकार हनन करते रही है, कामगारों ने इन्हें सबक सिखाने की ठान ली है.(नीचे भी पढ़े)

प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने कहा कि आगामी प्रत्येक महीने में राज्य स्तरीय मजदूर महासम्मेलन का आयोजन केकेसी झारखंड द्वारा किया जाएगा. साथ ही मोदी सरकार को आखिरी पंक्ति के कामगारों तक बेनकाब करने का काम किया जाएगा. इस कड़ी में अगस्त महीने में इसकी शुरुआत कोल्हान की पावन धरती चाईबासा से होगी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से मजदूरों को एकजुट करने एवं उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने की बात कही. बैठक में नव मनोनीत कमेटी के पश्चिमी सिंहभूम जिला अध्यक्ष हसलुदीन खान, सिमडेगा के मजदूर नेता संदीप तिर्कि, जिला उपाध्यक्ष आमिर अंसारी, नोआमुंडी प्रखंड अध्यक्ष आनंद गोप, जगनाथपुर प्रखंड अध्यक्ष सूरज मुखी, पश्चिमी सिंहभूम जिला उपाध्यक्ष आमिर अंसारी, नोआमुंडी प्रखंड अध्यक्ष आनंद गोप, जगनाथपुर प्रखंड अध्यक्ष सूरज मुखी, कुमारडुंगी प्रखंड अध्यक्ष बिरेंदर दास, मझगांव प्रखंड अध्यक्ष गोरमोहन बेहरा, नोआमुंडी प्रखंड सचिव प्रकाश पूर्ति नोआमुंडी प्रखंड सचिव बंसराज सिंहदूंगी, प्रखंड अध्यक्ष बिरेंदर दास, मझगांव प्रखंड अध्यक्ष गोरमोहन बेहरा, नोआमुंडी प्रखंड सचिव प्रकाश पूर्ति, नोआमुंडी प्रखंड सचिव बंसराज सिंह शामिल थे.



