जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के चर्चित 1500 करोड़ के चिटफंड घोटाले के आरोपी कमल सिंह के जादूगोड़ा आवास की घाटशीला के एक अन्य मामले में कुर्की की प्रक्रिया तेज हो गई है. घाटशिला थाना पुलिस ने गुरुवार को इस बाबत धर्मडीह स्थित कमल संह के आवास पर इश्तेहार चिपकाया. आरोपी कमल सिंह के आवास की यह दूसरी बार कुर्की होगी. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें क यह मामला घाटशिला कमल सिंह के विरुद्ध घाटशिला थाना में धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है. भादवि की धारा 406 एवं 420 तहत दर्ज मामले को लेकर घाटशिला पुलिस ने जादूगोड़ा थाना के सहयोग से अप्राथमिकी अभियुक्त कमल कुमार सिंह एवं कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त, कमल के भाई दीपक कुमार सिंह के विरुद्ध निर्गत इश्तेहार का विधिवत तामिला कराया.



