
राउरकेला से कोलकाता जा रहा था गौ मास, पोटका पुलिस ने किया जब्त, चालक को जेल, तस्कर की तलाश
ओड़िशा से सटे पोटका के रास्ते गौवंश के मांस की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए पिकअप वैन संख्या डब्ल्यूबी11ई-9359 को जब्त किया है. पुलिस ने चालक हावड़ा निवासी रविशंकर कुमार को गिरफ्तार करते हुए वाहन मालिक के विरुद्ध गौ तस्करी का मामला एसआई गौतम कुमार के बयान पर दर्ज कर लिया है. मामले में तस्कर नाजिश को भी आरोपी बनायागा है.पुलिस को गुप्त सूचना मिली की राउरकेला से कोलकाता गौ मास की तस्करी की जा रही है. इस पर पुलिस ने जाल बिछाया और गौ मास लदे वाहन को धर दबोचा. पूर्व में भी इस मार्ग में गौ मास की तस्करी के कई मामले पकड़े गए है. यह रास्ता तस्करों के लिए सुरक्षित मार्ग माना जाता है. गुरुवार को पुलिस ने चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.
बिष्टुपुर के धातकीडीह में धारदार हथियार से हमला, केस
बिष्टुपुर थाना में कदमा डीएस फ्लैट निवासी मो. कुरबान पर बुधवार की शाम बेल्डीह लेक के पास स्थित धातकीडीह नवाज खटाल के पास चांद ने धारदार हथियार से जान मारने की नियत से हमला किया. घायल कुरबान का इलाज एमजीएम अस्पताल में किया गया. मामले में बिष्टुपुर थाना में गाली गलौज व हमला करने का मामला दर्ज किया गया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

बिष्टुपुर में 25 बोतल देशी शराब के साथ एक गिरफ्तार
बिष्टुपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर 25 बोतल देश शराब के साथ प्रीतपाल सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसे अग्रिम कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग की पुलिस को सौंप दिया है.
पोटका में पांच पर बिजली चोरी का केस
पोटका थाना क्षेत्र में बिजली विभाग ने छापामारी अभियान बुधवार को चलाया. इस मामले में पोटका थाना में टुन्नू महाली, बीरबल महाली, बितराम मार्डी, प्रीतम महाली व कार्तिक परबंधा के खिलाफ जादूगोड़ा प्रशाखा के कनीय विद्युत अभियंता प्रतियुष आनंद के बयान पर बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया है.
सीतारामडेरा में गांजा बिक्री के मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार, जेल
सीतारामडेरा पुलिस ने गांजा बिक्री के आरोप में फरार चल रहे होमपाइप छायानगर के मंगल सिंह और होमपाइप इंद्रानगर के प्रमोद कुमार साव को गिरफ्तार करके गुरुवार को जेल भेज दिया है. गत 7 मई को हुई छापामारी में पुलिस को इन दोनों की तलाश थी.
सीतारामडेरा : छिनतई में दो गिरफ्तार, जेल
सीतारामडेरा पुलिस ने बुधवार को हुई छिनतई के एक मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को जेल भेज दिया है. जेल भेजे गए आरोपियों में चंडीनगर मनोरम मंदिर के पास रहने वाला देबू भुइयां और छायानगर का शंभू भुइयां शामिल है. मामले में एसआई पिंकी प्रियंका हेम्ब्रम के बयान पर मामला दर्ज किया गया है.





