
मानगो पुलिस ने छापेमारी कर तम्बाकू बेचते दो दुकानदारों को पकड़ा
जमशेदपुर
जमशेदपुर के मानगो पुलिस ने मंगलवार की रात नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो दुकानदारों को पकड़ा है. पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में गुटखा, खैनी, जैसे नशीले पदार्थ बरामद किए है. पड़काए गए दुकानदारों के नाम मन्नान मालिक और वीरेंद्र प्रामाणिक है.पुलिस ने दोनों को मानगो बाज़ार से पकड़ा है. पुलिस को सूचना मिली थी कि मानगो बाज़ार में गुटखा बेचा जा रहा है जिसके बाद मानगो थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन कर छापेमारी की गई. पुलिस ने दोनों को थाना से ही जमानत पर छोड़ दिया है।
बस से गिरकर मौत होने के मामले में पत्नी ने बस चालक के खिलाफ दर्ज कराया मामला
जमशेदपुर
जमशेदपुर के मरीन ड्राइव पर सोमवार की शाम बस से गिरकर राजीव रंजन की मौत हो गए थी, वहीं इस दुर्घटना में उनकी बच्ची आदिती घायल हो गई थी. इस मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर सोना री थाना में बस के चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामले दर्ज कराया गया है. मंगलवार को राजीव के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया है. बुधवार को मृतक के परिवार के शहर पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. बता दे की सोमवार के शाम मरीन ड्राइव में बस से अपने परिवार के साथ मोतिहारी जा रहे राजीव रंजन अपनी बच्ची के साथ बस से गिर गए थे, बस का पिछला चक्का राजीव के सिर पर चढ़ गया था जिससे मौके पर ही उसकी मौत जो गई थी. वहीं उनकी बच्ची घायल हो गई थी, फिलहाल बच्ची का इलाज टी एम एच में चल रहा है।
कृष्णा गोप और भीम कामत की रिमांड अवधि खत्म, पुलिस ने भेजा जेल
जमशेदपुर
जमशेदपुर के टेल्को महानंद बस्ती में मोनी दास हत्याकांड में संलिप्त जेल में बंद कृष्णा गोप और भीम कामत को टेल्को पुलिस ने 48 घंटे के लिए रिमांड पर लिया था. मंगलवार को रिमांड अवधि खत्म होने पर दोनों को पुलिस ने फिर से जेल भेज दिया.दोनों ने पुलिस के सामने मोनी दास के हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. बता दे की महानंद बस्ती में मोनी दास की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को जेल भेजा है।
धातकीडीह बीएच एरिया में युवक पर चापड़ से हमला
जमशेदपुर
जमशेदपुर के धातकीडीह बीएच एरिया रोड नंबर 8 में मंगलवार की रात स्थानीय निवासी मो आरिफ को कुछ युवकों ने चापड से मारकर घायल कर दिया.घटना को अंजाम देने के बाद युवक मौके से फरार हो गए. आरिफ के परिजनों को सूचना मिलने पर परिजन उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गए जहां उसका इलाज किया जा रहा है. आरिफ के हाथ में चाप ड से हमला किया गया.घटना के संबंध में आरिफ ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ बीएमसी मैदान में फुटबॉल खेल रहा था इसी दौरान मेराज से उसकी बकझक हुई. रात को उसे अकेला पाकर मेराज अपने साथी सद्दू, साहिल, सन्नी और अन्य 4 5 लड़कों के साथ आया और चापड से मारकर उसे घायल कर दिया।












