
बस स्टैंड के पास पुलिस कर्मी को धक्का मारने वाला गया जेल
सीतारामडेरा थाना अंतर्गत बस स्टैंड के पास पुलिस कर्मी को धक्का मारने वाले आदित्यपुर निवासी दिविज राय को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया. मंगलवार को वाहन चेकिंग के दौरान दिविज राय ने भागने के क्रम में एक सिपाही को धक्का मार दिया था जिससे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया था.
टाटा मोटर्स कर्मी के आत्महत्या मामले में सहकर्मी पर मामला दर्ज
टेल्को थाना अंतर्गत टेल्को कॉलोनी में टाटा मोटर्स कर्मी जगजीत सिंह द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में मृतक के पिता संतोख सिंह के बयान पर सहकर्मी विनय कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कराया गया है. बता दे कि बुधवार को जगजीत का शव उनके घर पर फंदे से लटका पाया गया गया. उन्होंने विनय कुमार के खिलाफ एक सुसाइड नोट भी लिखा था.
कदमा में मारपीट कर छेड़खानी करने का मामला दर्ज
कदमा थाना अंतर्गत रामजनम नगर निवासी शोभा कुमारी ने दिलीप महतो और उसकी पत्नी सुभद्रा महतो के खिलाफ मारपीट कर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए कदमा थाना में मामला दर्ज कराया है. घटना सोमवार की है.
मानगो में दो घरों में घुसकर लैपटॉप की चोरी
मानगो थाना अंतर्गत रोड नंबर 13 ए निवासी आसिफ इकबाल के घर पर घुसकर लैपटॉप को चोरी कर ली गई. घटना मंगलवार सुबह की है. इधर गुरुद्वारा रोड निवासी ऋषि कुमार के घर पर घुसकर बुधवार सुबह लैपटॉप की चोरी कर ली गई. इस दोनो मामलों में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.
कदमा-सोनारी लिंक रोड स्कूटी चोरी मामले में फरार युवक को पुलिस ने भेजा जेल
मंगलवार को कदमा सोनारी लिंक रोड में चोरी की स्कूटी के साथ पकड़ाए युवक के साथी सत्यम पांडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. बता दे कि पुलिस ने कदमा सोनारी लिंक रोड से एक युवक को गिरफ्तार किया था. जांच में स्कूटी चोरी की निकली. इस मामले में सत्यम फरार चल रहा था.







