
परसुडीह थाना अंतर्गत कीताडीह गाड़ीवान पट्टी से निवासी आबिद खान और उसकी पत्नी को 7 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है. पुलिस दोनो को पकड़कर थाने ले गई जहां दोनो से पूछताछ की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में आबिद ब्राउन शुगर बेचता है. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर दोनो को गिरफ्तार किया. (नीचे पढ़े रेलवे ओवरब्रिज से लटका युवक)
आत्महत्या के उद्देश्य से रेलवे ओवर ब्रिज से नीचे लटका युवक, ओवर हेड वायर पकड़ने का कर रहा था प्रयास, स्थानीय लोगों ने बचाया
जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन ओवर ब्रिज पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब एक युवक आत्महत्या करने की उद्देश्य से पुल से नीचे उतरकर ओवर हेड वायर पकड़ने का प्रयास करने लगा. स्थानीय लोगों ने उसे देखा और उसे बचाने के प्रयास में के लग गए पर वह मानने को तैयार नही था. किसी तरह उसे बहला फुसला कर वापस पुल पर लाया गया. मिली जानकारी के अनुसार युवक मानसिक रूप से विछिप्त है.













