
सोनारी में डॉ नीलम की डिस्पेंसरी से चोरी हुआ लैपटॉप बरामद, आरोपी गिरफ्तार
जमशेदपुर के सोनारी पुलिस ने डॉ नीलम जैन की डिस्पेंसरी से चोरी हुए लैपटॉप को त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर लिया है. पुलिस ने मामले में गुरुवार को लैपटॉप चुराने वाले न्यू डिस्पेंसरी लाइन मकान संख्या 164 में रहने वाले नवीन कुमार के किरायेदार सागर दास को भी गिरफ्तार किया है. आरोपी सागर मूलता घाटशिला के हुरलूंग का रहने वाला है. घटना 5 जुलाई की है. (नीचे पूरी खबर पढ़े)

उलीडीह में मवेशियों की तस्करी करने में एक गिरफ्तार, वैन जब्त
जमशेदपुर की उलीडीह पुलिस ने गुरुवार सुबह शंकोसाई के पास से मवेशी लदे एक वाहन को जब्त किया. इस दौरान वाहन चालक आजादनगर रोड नंबर 14 निवासी नियाज अहमद को गिरफ्तार किया. वाहन से पांच मवेशी जब्त किये गए थे, जिसे पुलिस ने गौशाला को सौंप दिए हैं. पुलिस को शक होने पर वाहन रोका गया, जिसके बाद मवेशी के सम्बन्ध में आरोपी अपने बयान से पुलिस को संतुष्ट नहीं कर सका. उसके खिलाफ उलीडीह थाना में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर नियाज को गुरुवार को जेल भेज दिया है. मालूम हो की इसी मामले में नियाज गत वर्ष भी जेल जा चुका है.






