
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत न्यू कपाली बस्ती निवासी एक नाबालिग के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में नाबालिग के परिजनों ने सोनारी थाना में मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है. इधर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. पुलिस ने परिजनों द्वारा दिए गए नंबर को सर्विलांस में डाला है पर मोबाइल बंद है. मिली जानकारी के अनुसार 1 नवंबर की सुबह 11 बजे नाबालिग घर से निकली थी पर उसके बाद वापस नहीं आई. परिजनों ने काफी खोजबीन भी की पर उसका कोई पता नहीं चला. बीते दिनों एक नंबर से फोन आया जो की नाबालिग ने किया था. फोन आने के बाद परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस नबालिग की तलाश में छापेमारी कर रही है.
हावड़ा-हटिया ट्रेन से फरवरी माह में हुई थी मोबाइल की चोरी, टाटानगर जीआपी में मामला दर्ज
हावड़ा हटिया ट्रेन से राखामाईंस स्टेशन के पास मोबाइल चोरी के मामले में टाटानगर जीआरपी में मामला दर्ज किया गया है. यह मामला पीड़ित पलामू निवासी उपेंद्र कुमार पाल के बायन पर दर्ज किया गया है. घटना फरवरी माह की है. उपेंद्र मणीपुर के इंफाल में सीआरपीएफ में पदस्थापित है. वे हावड़ा हटिया ट्रेन से सफर कर रहे थे. इसी बीच उनकी मोबाइल चोरी हो गई थी. उन्होने इसकी शिकायत रांची जीआरपी में की थी. रांची जीआरपी के ज्ञापांक पर टाटानगर जीआरपी में मामला दर्ज कराया गया है.






