
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत जनता फ्लैट के रहने वाले गोरखा रेजीमेंट के जवान शिव शंकर कुमार पर अपराधिक गणेश झा व उसके साथियों ने जानलेवा हमला कर दिया. जिसमें गोरखा रेजीमेंट के जवान शिव शंकर कुमार तथा उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई है. वहीं घायल अवस्था में जवान अपने परिवार के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने निष्पक्ष जांच कर दूसरों पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. आपको बता दें कि शिव शंकर कुमार छत्तीसगढ़ में पोस्टेड हैं कुछ दिनों पहले शहर आए थे जहां अपराधी गणेश झा के साथ उनकी थोड़ी नोकझोंक हुई उसके बाद अपराधी ने अपने साथियों के साथ मिलकर इन पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.














