जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर छिनतई करने की कोशिश का मामला सामने आया है. बीते कुछ महीनों से इस इलाके में धारदार हथियारों के दम पर छिनतई और लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है. ताजा घटना रविवार रात की है. जानकारी के अनुसार, बर्मामाइंस निवासी राजेश कुमार से बदमाशों ने चापड़ के बल पर छिनतई करने का प्रयास किया. (नीचे देखे पूरी खबर)

हालांकि स्थानीय लोगों के विरोध और बर्मामाइंस पुलिस की त्वरित कार्रवाई के कारण बदमाश अपनी मंशा में सफल नहीं हो सके. घटना के बाद पुलिस ने मौके से दो चापड़ बरामद किए. वहीं त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

दोनों से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ विधि-सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.






