
जमशेदपुर: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत टुईलाडूंगरी निवासी 20 वर्षीय सोनम परवीन को ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए जहर देकर मार डाला और फिर उसे फंदे से लटका दिया. ससुराल पक्ष ने मायके पक्ष को फोन कर जानकारी दी कि सोनम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. इधर जब मायके पक्ष के लोग घटनास्थल पहुंचे तो पाया कि सोनम के मुंह से झाग निकल रहा है और दोनो हाथ नीले पड़ गए है. (नीचे भी पढ़े)

मायके पक्ष ने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर गोलमुरी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर एमजीएम अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया. सोनम की शादी मार्च 2020 में ही हुई थी और उसको 8 माह का एक बेटा भी है. घटना के संबंध में सोनम के पिता नरूल हक ने बताया कि मार्च 2020 में बेटी को शादी गोलमुरी निवास सफदर खान से हुई थी.शादी के बाद से ही सफदर खान ससुर अनवर खान, सास रहमत खातून, देवर अजहर खान, ननद फरीदा खातून और नानी सास अम्मा जी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करती थी. ससुराल वाले उसके साथ मारपीट भी करते थे. (नीचे भी पढ़े)
वह अक्सर फोन पर ये सब बाते बताती थी पर पारिवारिक दबाओ के कारण वह कुछ नही करती थी. बुधवार रात को ससुराल वालों ने फोन कर बताया कि सोनम ने फांसी लगा ली है. जब वे लोग गोलमुरी पहुंचे तो पाया कि सोनम फंदे पर लटकी हुई है और उसके मुंह से झाग निकल रहा है.गले में भी चोट की निशान है और हाथ भी नीला पड़ गया है. उन्होंने फोन कर पुलिस को बताया. उन्होंने बताया कि पति सफदर खान फिलहाल तीन माह से साउदी में है. ससुराल पक्ष के लोग फरार है.











