जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो फ्लाईओवर के सॉयल टेस्टिंग का कार्य प्रगति पर है. मजदूर बाहर से सॉइल टेस्टिंग के लिए जमशेदपुर शहर आए है, जो दिन भर मजदूरी करने के बाद रात में वन विभाग के प्रांगण में आराम करते है. लेकिन इलाके के नशेड़ी इन गरीब मजदूरो को भी नहीं छोड़ रहे हैं. सॉइल टेस्टिंग करने आए बिहार के मजदूर से पहले मोबाइल छीनतई करने का प्रयास किया गया विरोध करने के उपरांत मारपीट हुई, जिसके बाद सोमवार की रात 8 से 9 की संख्या में आए नशेड़ियों ने मजदूर पर चापड़ से हमला कर दिया. (नीचे देखे पूरी खबर)
इस हमले में मोनादीर और इखलाक नामक मज़दूर घायल हुए है. इनमे मुनादिर का एमजीएम अस्पताल में इलाज कराया गया. सूचना पाकर मानगो थाना प्रभारी अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार को आज से लागू हुए नए न्याय संहिता क़ानून के तहत वीडियोग्राफी कर जप्त कर घटनास्थल पर ही उसे सील किया गया. . (नीचे देखे पूरी खबर)

इसके बाद पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है.
ज्ञात हो की वन विभाग के पीछे पार्क का निर्माण किया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उस पार्क में नशेड़ियों का अड्डा है. नशेड़ी वहां बैठकर नशा का सेवन करते हैं और इस तरह के अपराध को अंजाम देते है.






