
जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे ग्रामीण इलाका पोटका के रोलाडीह निवासी मनोज गौड़ ने पहले तो अपनी प्रेमिका को शादी करने का झांसा देकर अपने साथ ले गया और फिर सारंडा के जंगलों में जाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या करने के बाद उसने शव को 200 मीटर दूर जंगल में फेंक दिया. यह सब सिर्फ उसने इसलिए किया क्योंकि उसकी प्रमिका शादी का दबाव बना रही थी. उसे डर था कि कहीं प्रेमिका थाना में उसके खिलाफ शिकायत ना कर दे. हालांकि पुलिस ने मनोज की निशानदेही में युवती के शव को पश्चिमी सिंहभूम के सारंडा जंगल से बरामद कर लिया है. इधर पुलिस ने मनोज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

कोवाली के मुकुंदसाई गांव निवासी युवती और मनोज के बीच प्रेम संबंध था. दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने थे. 25 जनवरी की रात को युवती घर से गायब हो गई थी. काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटी तो घरवालों ने मनोज के खिलाफ मामला दर्ज कराया. इधर पुलिस ने जब मनोज को हिरायत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने पुलिस के सामने सारे राज उगल दिए. उसने पुलिस को बताया कि युवती के साथ उसका प्रेम संबंध है. वह शादी के लिए काफी दबाव बना रही थी. 25 जनवरी की रात को उसने युवती को कहा की वह उससे शादी करेगा और उसे अपनी407 में भगा कर ले गया. सारंडा जंगल में उसने पहले ट्रक में रखा लोहे का पाना से पीट-पीटकर हत्या की औऱ फिर शव को 200 मीटर ले जाकर जंगल में फेंकने के बाद वह वापस अपने घर लौट गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.





