
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत टीएमएच के डॉक्टर मौसमी दास घोष के घर पर चोरी करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है इन 4 लोगों में एक चोरी का सामान खरीदने वाला सोनार है. गिरफ्तार किए गए लोगों में कदमा के खस्सी लाइन निवासी नागेंद्र बाग, धातकीडीह निवासी मेराज खान साकची निवासी नरेश नाग और नया लाइन सोनारी निवासी सोनार संजय कुमार शामिल है. पुलिस ने इनके पास से चोरी किया गया सामान भी बरामद कर लिया है जिसकी कुल कीमत 4 लाख रुपए बताई जा रही है. इस मामले में सभी का अपराधिक इतिहास रहा है. वहीं इस मामले में मुख्य आरोपी अब भी फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रहे है. (नीचे भी पढ़ें)
रेकी कर दिया घटना को अंजाम
इस मामले में चोरों ने सबसे पहले मौसमी के घर पर रेकी की. इस दौरान उन्हें जानकारी हो गई की क्वार्टर में कोई नहीं है, इसके बाद सभी ने चोरी का प्लान बनाया और चोरी करने के बाद मिराज खान की ऑटो में चोरी का सामान रखकर फरार हो गए. पुलिस ने ऑटो भी बरामद किया है. बता दे की 22 जनवरी की रात को टी एम एच की डॉक्टर मौसमी दास घोष के घर पर चोरी की गई थी. चोरों ने लगभग 5 लाख रुपए के गहनों की चोरी की थी. चोरी के गहनों को सभी ने बेचने का प्रयास भी किया था उसके पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा. (नीचे भी पढ़ें)
छापेमारी दल में ये थे शामिल
पुलिस उपाधीक्षक हेडक्वार्टर 2 अरविंद कुमार, कदमा थाना प्रभारी रंजीत कुमार, पीएसआई हर्ष वर्धन कुमार सिंह, पीएसआई नितेश कुमार ठाकुर, पीएसआई चंद्रशेखर रजक, पीएसआई मनोज कुमार, पीएसआई बसंती टुडू, पीएसआई मुकेश प्रसाद टुडू, पीएसआई विकाश कुमार, पीएसआई अनिल कुमार, आरक्षी प्रमोद कुमार माझी, आरक्षी रंजन कुमार, आरक्षी सुरे



