
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत हरिजन बस्ती में गुरुवार की रात पुरानी रंजिश को लेकर कुछ युवकों ने मारपीट की. इस मारपीट में स्थानीय निवासी पी बालाजी, तुनू मुंडा और रोशन समानता घायल हो गए. घटना के बाद सभी ने भाग के अपनी जान बचाई. इधर परिजनों ने सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. घटना के संबंध में घायलों ने बताया कि वे लोग हरिजन बस्ती में किसी काम से गए थे, उसी दौरान विकास मुखी, तुषार मुखी और रिशु मुखी 5-6 अन्य के साथ आए और उनके साथ मारपीट करने लगे. सभी ने उनपर पत्थर से वार किया. उनमें से एक ने चापड से भी वार किया. घायलों ने बताया कि एक महीने पहले विकास मुखी के साथ उनकी झड़प हुई थी, इस मामले में दोनों पक्ष ने समझौता कर लिया था, पुरानी रंजिश को लेकर ही उनलोगों ने मारपीट की.















