• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, September 30, 2026
28 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home राशिफल

horoscope-know-your-day-saturday-2nd-april-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शनिवार 2 अप्रैल 2022

horoscope-know-your-day-saturday-2nd-april-2022-राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन-शनिवार 2 अप्रैल 2022
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

मेष राशि
आज आपके घर में किया गया निवेश लाभदायक रहेगा। घरेलू मामलों पर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आपकी ओर से की गयी लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। रोमांस आपके दिल-दिमाग पर छाया रहेगा, क्योंकि आज आपकी मुलाकात अपने प्रिय से होगी। आपके हंसने-हंसाने का अंदाज आपकी सबसे बड़ी पूंजी साबित होगी। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है। स्वयंसेवी कार्य या किसी की मदद करना आपकी मानसिक शांति के लिए अच्छे दवा का काम कर सकता है।

वृष राशि
आज भविष्य के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत हो, इस सिलसिले में की गयी यात्रा लाभदायक साबित होगी। आज अपनी खुशियों को दूसरों के साथ शेयर करना आपकी सेहत को भी बेहतर करेगा। पैसा अचानक आपके पास आयेगा, जो आपके दैनिक खर्चों और बकाया बिल आदि को संभाल लेगा। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बर्ताव घर के वातावरण को हल्का-फुल्का और खुशनुमा बना देगा। आज आपको अपनी तरफ से सबसे बेहतर तरीके से व्यवहार करने की आवश्यकता है।जीवनसाथी की ओर से जानबूझ कर भावनात्मक चोट मिल सकती है, जिसके चलते आप उदास हो सकते हैं।

मिथुन राशि
आपका विनम्र स्वभाव सराहा जाएगा। कई लोग आपकी प्रशंसा कर सकते हैं। आर्थिक समस्याओं ने रचनात्मक सोचने की आपकी क्षमता को बेकार कर दिया है। आपका ज्ञान और हास-परिहास आपके चारों ओर लोगों को प्रभावित करेगा। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। अगर आप जीवनसाथी के अलावा किसी और को अपने ऊपर असर डालने का अधिकार दे रहे हैं, तो जीवनसाथी की ओर से आपको नकारात्मक प्रतिक्रिया मिलना संभव है। छोटे भाई के साथ घूमने जा सकते हैं इससे आप दोनों के रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी।

कर्क राशि
दोस्तों का व्यवहार सहयोगी रहेगा और वे आपको प्रसन्न रखेंगे। आपका पैसा तभी आपके काम आएगा जब आप उसको संचित करेंगे। यह बात भली भांति जान लें नहीं तो आपको आने वाले समय में पछताना पड़ेगा। आपके जीवन-साथी की सेहत तनाव और चिंता का कारण बन सकती है। इस वक्त पुरानी यादों को तरोताजा कर दोस्तों के साथ इंज्वॉय करें। आपको लगता है कि शादी महज समझौतों का नाम है। अगर हां, तो आप आज सच्चाई महसूस करेंगे और जानेंगे कि यह आपके जीवन की सबसे अच्छी घटना थी। कोई वाद्ययंत्र बजाते हैं तो आज आपका दिन संगीतमय बीत सकता है।

सिंह राशि
आज किसी करीबी दोस्त की मदद से कुछ कारोबारियों को अच्छा-खासा धन लाभ होने की संभावना है। यह धन आपकी कई परेशानियों को दूर कर सकता है। नए पारिवारिक व्यवसाय को शुरू करने के लिए शुभ दिन है। इसे सफल बनाने के लिए दूसरे सदस्यों की भी मदद लें। पीने की आदत को अलविदा कहने के लिए बहुत ही अच्छा दिन है। आपको समझना चाहिए कि शराब सेहत की दुश्मन है और यह आपकी क्षमताओं पर भी कुठाराघात करती है। आज के दिन आपके कुछ दोस्त आपके घर में आ सकते हैं, और उनके साथ आप समय बिता सकते हैं, हालांकि इस दौरान शराब, सिगरेट जैसे पदार्थों का सेवन करना आपके लिए अच्छा नहीं रहेगा। बढ़िया खाने, महक और खुशी के साथ आप अपने हमदम के साथ अच्छे पल बिता सकते हैं।

कन्या राशि
आज दूसरों की इच्छाएं, अपना ख्याल रखने की इच्छा से टकराएगी। अपने भावनाओं को बांधे नहीं और वे काम करें जिससे आपको सुकून मिले। यात्रा आपको थकान और तनाव देगी, लेकिन आर्थिक तौर पर लाभदायक साबित होगी। घर का काम कुछ समय से टलता आ रहा। यह काम-काज आपका थोड़ा समय और ले सकता है। किसी दिलचस्प इंसान से मिलने की प्रबल संभावना है। आपका खाली वक्त आज किसी गैरजरुरी काम में खराब हो सकता है। आपको महसूस होगा कि शादी के वक्त किए गए सारे वादे सच्चे हैं। आपका जीवनसाथी ही आपका हमदम है। किसी करीबी और पुराने मित्र से मिलकर आज आप अतीत के सुनहरे दिनों में खो सकते हैं।

तुला राशि
आज लाभ लेने के लिए बड़ों को अपनी अतिरिक्त ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए। सट्टेबाजी से लाभ हो सकता है। पुरखों की जायदाद की खबर पूरे परिवार में खुशी ला सकती है। आप इस दिन को अपनी जीवन में कभी नहीं भूलेंगे। आज जीवन के कई अहम मुद्दों पर आप घरवालों के साथ बैठकर बात कर सकते हैं। आपकी बातें घरवालों को परेशान कर सकती हैं लेकिन इन बातों का हल अवश्य निकलेगा। आज घर पर रहेंगे लेकिन घर की उलझनें आपको परेशान कर सकती हैं।

वृश्चिक राशि
आज के दिन निवेश करने से बचना चाहिए। दोपहर के बाद किसी पुराने दोस्त से मुलाकात दिन को खुबसूरत बना देगी। आप अपने सुनहरे दिनों को याद करके पुरानी यादों में डूब जाएंगे। दोस्तों से अपने दिल की बात कहकर आप स्वयं को काफी हल्का और रोमांचित महसूस करेंगे। आज के दिन यात्रा, मनोरंजन और लोगों से मिलना-जुलना होगा। समय की कमी की वजह से आप दोनो के बीच निराशा या कुंठा के भाव पनप सकते हैं। अपने घर से बाहर निकलते समय अपने जरुरी सामान को एक बार जरुर देख लें।

धनु राशि
किसी करीबी रिश्तेदार की मदद से आज आप अपने करोबार में अच्छा कर सकते हैं। जिससे आपको आर्थिक लाभ भी होगा। दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार समय बीतेगा। आपके किये गये कामों को आज आपके सीनियर्स के द्वारा सराहा जाएगा। जिससे आपके चेहरे पर भी मुस्कान दौड़ जाएगी। कुछ लोग जो कार्यक्षेत्र में ओवरटाइम कर रहे थे और ऊर्जा की कमी से जूझ रहे थे, आज उन्हें फिर वैसी ही समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है। अपनी बातों को सही साबित करने के लिए आज के दिन आप अपने परिवार से झगड़ सकते हैं। हालांकि आपका साथी समझदारी दिखाते हुए आपको शांत कर देगा। अपने समय की कीमत समझें, उन लोगों के बीच रहना, जिनकी बातें आपके समझ में नहीं आती हैं गलत है। ऐसा करना भविष्य में आपको परेशानियों के अलावा कुछ नहीं देगा। पारिवारिक विवादों के कारण आज आपका वैवाहिक जीवन प्रभावित रह सकता है।

मकर राशि
आपमें आज चुस्ती-फुर्ती देखी जा सकती है। आपका स्वास्थ्य आज पूरी तरह से आपका साथ देगा। पैसे कमाने के नए अवसर लाभ देंगे। छोटे भाई-बहन आपसे राय मांग सकते हैं। शहर से बाहर यात्रा अधिक आरामदेह नहीं रहेगी, लेकिन आवश्यक जान-पहचान बनाने के लिहाज से लाभदायक साबित होगी। वैवाहिक जीवन को लेकर दुविधा न पालें। इससे वैवाहिक जीवन खतरें में पड़ सकता हैं। बेवजह की बातों में आप अपना कीमती समय बर्बाद नही करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि
आज दूसरों के सफलता को सराहकर आप उसका आनंद ले सकते हैं। आज आप अपना धन धार्मिक कार्यों में लगा सकते हैं। जिससे आपको मानसिक शांति मिलने की पूरी संभावना है। परिवार के बुजुर्ग रिश्तेदार अपनी बेजा मांगों से आपको परेशान कर सकते हैं। बातों को सही तरीके से समझने का आज आपको प्रयास करना चाहिए नहीं तो इसकी वजह से आप खाली समय में इन्हीं बातों के बारे में सोचते रहेंगे और अपना समय बर्बाद करेंगे। आपका जीवनसाथी आज आपके लिए कुछ बहुत खास करने वाला है। आज आप ऑफिस के कामों को इतनी तेजी से निपटाएंगे कि आपके सहकर्मी आपको देखते ही रह जाएंगे।

मीन राशि
भविष्य को ध्यान में रखते हुए धन का निवेश करें। अपने जीवन-साथी के साथ बेहतर समझ जिंदगी में खुशी, सुकून और समृद्धि लाएगी। आज आप कोई दिल टूटने से बचा सकते हैं। कार्यक्षेत्र के किसी काम में खराबी की वजह से आज आप परेशान रह सकते हैं और इस बारे में सोचकर अपना कीमती वक्त बर्बाद कर सकते हैं। आपके जीवनसाथी का मिजाज आज बढ़िया है। आपको कोई सरप्राईज मिल सकता है। आपके परिजन अपने साथ आपको किसी जगह ले जाएंगे। हालांकि शुरुआत में आपकी कुछ खास दिलचस्पी नहीं होगी, लेकिन बाद में आप उस अनुभव का भरपूर आनंद उठाएंगे।

प्रस्तुत – ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश पाठक
सम्पर्क – +919508341776, +919431339858

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Horoscope Know Your Day Wednesday 30th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 30 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Wednesday 30th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-बुधवार 30 सितंबर 2026

September 30, 2026
Horoscope Know Your Day Tuesday 29th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 29 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Tuesday 29th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-मंगलवार 29 सितंबर 2026

September 28, 2026
Horoscope Know Your Day Monday 28th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 28 सितंबर 2026
राशिफल

Horoscope Know Your Day Monday 28th September 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-सोमवार 28 सितंबर 2026

September 28, 2026
Next Post

ISWP-Wage-Revision : तार कंपनी में वेज रिवीजन, कर्मचारियों के वेतन में 9 हजार रुपये तक की बढ़ोत्तरी, ग्रुप इंश्योरेंस भी बढ़ा

Tata-Steel-Electrical-Maintenance-JDC : टाटा स्टील इलेक्ट्रिकल मेंटेनेंस जेडीसी के रक्तदान शिविर में 104 यूनिट रक्त संग्रह

iswp-wage-revision-तार कंपनी के इ-सीरीज के कर्मचारियों में वेज रिवीजन समझौता को लेकर गुस्सा, यूनियन पर लगाया धोखा देने का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

asian games archery best performance : एशियन गेम्स में भारतीय तीरंदाजों का जबरदस्त प्रदर्शन, ओलंपिक जाना फिक्स

jamshedpur tulsi bhavan-तुलसी भवन में ‘सृजन-सुगंध’साहित्यिक पत्रिका के विमोचन के साथ‘कलम की सुगंध झारखंड’का मना सातवां स्थापना दिवस समारोह, काव्य गोष्ठी में साहित्यकारों ने स्वरचित उत्कृष्ट रचनाओं का किया पाठ

jamshedpur blood donation camp : भारतीय जनसेवक परिषद के रक्तदान शिविर में जुटे दिग्गज, रक्तदाताओं ने भी दिखाया जोश

tata workers union : टाटा वर्कर्स यूनियन ने अपने कर्मचारी अरविंद को सेवानिवृत होने पर दी विदाई, सालों तक की यूनियन में टाटा स्टील के कर्मचारियों की सेवा

jamshedpur EYA foundation : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ इया फाउंडेशन का 12वां रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को दिये गये हेलमेट, दिखा रक्तदान को लेकर उत्साह

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

asian games archery best performance : एशियन गेम्स में भारतीय तीरंदाजों का जबरदस्त प्रदर्शन, ओलंपिक जाना फिक्स

jamshedpur tulsi bhavan-तुलसी भवन में ‘सृजन-सुगंध’साहित्यिक पत्रिका के विमोचन के साथ‘कलम की सुगंध झारखंड’का मना सातवां स्थापना दिवस समारोह, काव्य गोष्ठी में साहित्यकारों ने स्वरचित उत्कृष्ट रचनाओं का किया पाठ

jamshedpur blood donation camp : भारतीय जनसेवक परिषद के रक्तदान शिविर में जुटे दिग्गज, रक्तदाताओं ने भी दिखाया जोश

tata workers union : टाटा वर्कर्स यूनियन ने अपने कर्मचारी अरविंद को सेवानिवृत होने पर दी विदाई, सालों तक की यूनियन में टाटा स्टील के कर्मचारियों की सेवा

jamshedpur EYA foundation : सड़क सुरक्षा के संदेश के साथ इया फाउंडेशन का 12वां रक्तदान शिविर, रक्तदाताओं को दिये गये हेलमेट, दिखा रक्तदान को लेकर उत्साह

jamshedpur durga puja samity : मानगो क्षेत्र के दुर्गा पूजा समितियों के सहयोग के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करें नगर निगम, जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने रखी डिमांड

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News