जमशेदपुर : बागबेड़ा स्थित रोड नंबर 1 में अपनी पत्नी रजनी देवी को मायके से लाने गए विक्की गुप्ता को उसकी सास सिमंती देवी, साला अंकेश गुप्ता और सोनू गुप्ता ने जमकर पिटाई कर दी. जान बचाते हुए विक्की साकची थाना पहुंचा जहां से उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया. विक्की के सिर में गंभीर चोटें आई है. घटना के संबंध में विक्की ने बताया कि उसकी पत्नी अक्टूबर माह के 7 तारीख को झगड़ा कर मायके चली गई थी, उसने कई बार पत्नी को वापस लाने का भी प्रयास किया. गुरुवार को भी वह पत्नी को लाने गया था, उसकी सास सिमती देवी ने पहले उसे चप्पल से मारा उसके बाद उसके साला अंकेश गुप्ता और सोनू गुप्ता ने उसकी जमकर पिटाई कर दी. विक्की ने बताया कि उसके शादी को 3 साल हो चुके है, उसकी एक बेटी भी है जो पत्नी के पास है.







