
जगन्नाथपुर- जगन्नाथपुर थाना अंतर्गत तेंतोडोपोसी गांव में केरोसिन तेल मांगनें को लेकर हुए विवाद में वन संरक्षा समिति के अध्यक्ष लाल सिंह लमाई व बुधराम लागुरी के बीच मारपीट हो गयी. मारपीट में बुधराम लागुरी घायल हो गये. घायल बुधराम का ईलाज सीएचसी जगन्नाथपुर में ईलाज किया गया. वहीं दोनों पक्षों नें थाना में एक दूसरे के खिलाफ मामला दर्ज कराया. मिली जानकारी के अनुसार तेंतोड़ोपोसी गांव में वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष लाल सिंह लमाई के यहां केरोसिन तेल मांगनें के लिए बुधराम गया था. इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. लाल सिंह लमाई वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष हैं जिसके कारण वन विभाग द्वारा हाथियों से बचने के लिए किरासन तेल दिया गया था. हाथियों को भगानें के लिए रात्रि में मशाल जला कर हाथी को भगाने का कार्य के लिए ग्रामीणों को केरोसिन तेल देने का प्रावधान है. इसी कारण ग्रामीणों के साथ बुधराम लालसिंह लामाई के घर गया हुआ था. तेल मांगने पर लालसिंह इंकार कर दिया. हलांकि ग्रामीणों द्वारा लालसिंह लमाई को समझाया गया लेकिन बिना समझे लालसिंह अपने घर से तलवार निकाला और बुधराम के उपर चला दी, जिसके कारण बुधराम के हाथ में गंभीर चोटें आई. घायल अवस्था में बुधराम थाना पहुंचे. पुलिस ने इलाज के लिए सीएचसी भेजा. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.







