
धालभूमगढ़ : निदेशक एनईपी सह वरीय प्रभारी पदाधिकारी धालभूमगढ़ ज्योत्सना सिंह और प्रखंड विकास पदाधिकारी शालिनी खलखो ने प्रखंड कर्मियों के साथ साप्ताहिक बैठक कर पीएम आवास और मनरेगा योजनाओं की समीक्षा की. बैठक में पदाधिकारियों ने आवश्यक दिशा निर्देश दिया. पदाधिकारियों ने आवास योजना और मनरेगा के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया और साथ ही लाभुकों द्वारा किए जा रहे आवास निर्माण एवं मनरेगा कार्यों का नियमित भौतिक सत्यापन का निर्देश दिया है. बैठक मे प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर चंचला कुमारी, स्मिता नगेशिया, प्रियंका प्रियदर्शनी, मुखिया, पंचायत सचिव, कनीय अभियंता, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी समेत अन्य उपस्थित थे. निदेशक एनईपी सह वरीय प्रभारी पदाधिकारी ने प्रखंड अंतर्गत मोदाशोली पंचायत में मनरेगा अंतर्गत चल रहे तालाब निर्माण का निरीक्षण किया, जिसमें प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी और रोजगार सेवकों को कार्य में तेजी लाने हेतु आवश्यक निर्देश दिया. प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शालिनी खलखो के द्वारा बाल विकास परियोजना कार्यालय में चल रहे दिव्यांगों के पेंशन पीएफएमएस रजिस्टर करने से संबंधित दस्तावेजों के कलेक्शन एवं सुकन्या योजना के दस्तावेजों के कलेक्शन का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिया.







