जमशेदपुर : रोट्रैक्ट क्लब ऑफ़ डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सदस्यों की ओर से आम राहगीरों, स्थानीय मजदूरों एवं टेम्पो चालकों में शीतल पेय का वितरण किया गया. सदस्यों ने गर्मी के मद्देनजर यह वितरण किया, जिसे पीकर लोगों ने इस भीषण गर्मी में राहत महसूस की. (नीचे भी पढ़ें)
सभी को पता है कि अत्यधिक गर्मी के दौरान लोगों के शरीर में पानी की मात्रा संतुलित रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है. गर्मी में राहत देने के उद्देश्य से क्लब के सदस्यों की ओर से यह प्रयास किया गया. राहगीरों ने इस अभियान की काफी सराहना की. अनुमानतः 1500 के करीब राहगीरों ने शीतल पेय वितरण का लाभ उठाया. (नीचे भी पढ़ें)

क्लब की मॉडरेटर अंजली गणेशन ने बताया कि हर वर्ष इस तरह आम लोगों के लिए अभियान चलाया जाता है. समय-समय पर क्लब की ओर से इस तरह के सामाजिक कार्य किये जाते हैं. प्राचार्या डॉ जूही समर्पिता ने कहा कि छात्रों के बीच सामाजिक-नैतिक, मूल्य विकसित करने के लिए इस तरह के अभियान कॉलेज द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित किये जाते हैं. (नीचे भी पढ़ें)

इस अभियान को सफल बनाने में कॉलेज की सचिव श्री प्रिया धर्मराजन, प्राचार्या डॉ जूही समर्पिता, उप प्राचार्या डॉ मोनिका उप्पल, बीएड के सभी सत्र के छात्र एवं डीबीएमएस कॉलेज के एल्युमनाइ एसोसिएशन की महत्वपूर्ण भूमिका रही.











