• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, June 4, 2026
30 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur dc action – जमशेदपुर के उपायुक्त ने सामुदायिक अस्पताल बहरागोड़ा, प्रखंड कार्यालय बहरागोड़ा, बहरागोड़ा थाना, अनुमंडल अस्पताल घाटशिला, एमटीसी, ट्रॉमा सेंटर का किया औचक निरीक्षण, बहरागोड़ा सीएसची में अनुपस्थित पाये गए 6 चिकित्सकों को शोकॉज

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : प्रखंड क्षेत्र भ्रमण के क्रम में जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा बहारागोड़ा में सामुदायिक अस्पताल, प्रखंड कार्यालय बहरागोड़ा व थाना तथा घाटशिला में अनुमंडल अस्पताल, ट्रॉमा सेंटर, कुपोषण उपचार केन्द्र का औचक निरीक्षण किया गया. सर्वप्रथम बहरागोड़ा में सामुदायिक अस्पताल पहुंचे उपायुक्त ने अस्पताल परिसर में बने नालियों को स्लैब से ढकने तथा सीढ़ियों पर रेलिंग बनाने के निर्देश दिए ताकि मरीजों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके. उन्होने अस्पताल के सभी वार्ड में घूम-घूम कर मरीजों एवं तीमारदारों से उन्हें दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली, चिकित्सक नियमित जांच के लिए आते हैं या नहीं यह भी पूछा. (नीचे भी पढ़े)

दवा का स्टॉक, प्रतिनियुक्त मानव बल(चिकित्सक व पारा मेडिकल स्टाफ), एंबुलेंस, स्टाफ क्वार्टर के रखरखाव की भी जानकारी ली. मौके पर मौजूद चिकित्सक डॉ ऋतुराज से उन्होने अन्य चिकित्सकों की उपस्थिति की जानकारी ली तो क्वार्टर में होने की बात बताई गई, उपायुक्त ने क्वार्टर पहुंचकर देखा तो ताला बंद पाया गया. बिना अनुमति के ड्यूटी से गायब पाये जाने पर डॉ उत्पल मुर्मू, डॉ गोपीनाथ महली, डॉ नेहा कुमारी, डॉ संगीता केरकेट्टा, डॉ सुपर्णा नायक, डॉ अर्चना सिन्हा को शो कॉज का निर्देश सिविल सर्जन को दिया गया. वहीं एक अन्य चिकित्सक के श्रावणी मेला में प्रतिनियुक्ति की बात बताई गई. सीएसची के निरीक्षण पश्चात जमशेदपुर के जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया व नवनिर्मित बीडीओ एवं सीओ आवास के निर्माण कार्य की गुणवत्ता को देखा. निर्माण कार्य अधूरा रहने पर विशेष कार्य प्रमंडल के अभियंता से कारण पृच्छा की गई. मानक के अनुरूप निर्माण सामग्री का उपयोग नहीं पाये जाने पर भी अप्रसन्नता जताई.(नीचे भी पढ़े)

वहीं प्रखंड मुख्यालय परिसर के खाली स्थानों पर पौधारपोण का निदेश प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गया. साथ ही परिसर को साफ-सुथरा रखने एवं आम जनता की समस्याओं पर समयबद्ध कार्रवाई की बात कही गई. जमशेदपुर के जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त द्वारा बहरागोड़ा थाना में हाजत, थाना परिसर का निरीक्षण किया गया. डकैती, रंगदारी, मर्डर, एससी एसटी एक्ट से जुड़े मामले या अन्य मामलों की जानकारी ली. उन्होने एसडीपीओ एवं थाना प्रभारी से थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था की समीक्षा की तथा विधि व्यवस्था के संधारण में किसी तरह की समस्या तो नहीं है इसकी भी जानकारी ली. (नीचे भी पढ़े)

ADVERTISEMENT

बहरागोड़ा प्रखंड में निरीक्षण के पश्चात जमशेदपुर के जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त ने घाटशिला अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण किया. ट्रॉमा सेंटर के क्रियाशील नहीं पाये जाने पर यथोचित कार्रवाई किये जाने की बात कही जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सके. मरीजों से बात कर उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सीय सुविधाओं से वे संतुष्ट हैं या नहीं यह जाना, दवा का स्टॉक, डॉक्टर व पारामेडिकल स्टाफ की उपलब्धता की जानकारी ली. अस्पताल परिसर में ही संचालित कुपोषण उपचार केन्द्र का निरीक्षण कर माताओं से सुविधाओं की जानकारी ली, कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य में क्या सुधार हो रहा चिक्त्सकों से पूछा, पोषाहार समय पर मिलता है या नहीं इसकी भी जानकारी ली तथा मेन्यू को देखा. कुपोषित बच्चे अस्पताल में जन्म लिए या घर पर यही भी जाना. (नीचे भी पढ़े)

उन्होने सिर्फ संस्थागत प्रसव के लिए आम जनता को प्रेरित करने का निदेश चिकित्सकों एवं अन्य पदाधिकारियों को दिया ताकि जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य की समुचित निगरानी की जा सके. निरीक्षण के क्रम में मौके पर डीसीएलआर-सह- नजारत उपसमाहर्ता रविन्द्र गागराई, एसडीओ घाटशिला सत्यवीर रजक, जिला योजना पदाधिकारी-सह- गोपनीय प्रभारी अरूण द्विवेदी, बीडीओ बहरागोड़ा राजेश कुमार साहू, सीओ जीतराय मुर्मू, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार, सीओ घाटशिला राजीव कुमार, बीडीओ कुमार एस अभिनव, डीएसई निशु कुमारी व अन्य मौजूद रहे.

Developer

Developer

Related Posts

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान
खबर

June 3, 2026
Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा
खबर

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

June 3, 2026
Next Post

Patna Sahib- अब आर-पार की होगी लड़ाई, क़ानूनी कार्रवाई के लिए तैयार रहे प्रबंधन समिति: भगवान सिंह, झारखण्ड के सिखों का अपमान बर्दाश्त योग्य नहीं, धरना प्रदर्शन करेंगे: शैलेन्द्र सिंह, पटना साहिब की दक्षिण बिहार सीट से झारखंड बाहर

Jamshedpur Bhojpuri film  :  जमशेदपुर में भोजपुरी फिल्म ‘दुल्हानियां दौलत वाली’ का हुआ ऑडिशन, जमशेदपुर में 21 अगस्त से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

Tata Workers Union- टाटा वर्कर्स यूनियन के पूर्व महासचिव स्व. यूएन प्रसाद की मनायी गयी पुण्यतिथि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

Jamshedpur cleanliness drive – सोनारी दोमुहानी घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील

Jharkhand industrial development – मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उद्योग विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की, औद्योगिक विकास को गति देने के दिए निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News