• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, November 5, 2026
24 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur dc meeting : गर्मी में निर्बाध बिजली एवं पेयजलापूर्ति को लेकर सजगता से कार्य करें, किसी भी माध्यम से प्राप्त जिलेवासियों की समस्याओं का त्वरित निष्पादन हो, भूमि विवाद, म्यूटेशन व राजस्व संबंधी अन्य मामलों का निष्पादन सभी सीओ संवेदनशीलता से करें, डीसी ने प्रभार संभालते ही अधिकारियों की लगायी क्लास

April 24, 2026
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के समाहरणालय सभागार (डीसी ऑफिस) में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला, अनुमंडल व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक आहूत की गई. बैठक में विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, सेवा प्रदायगी में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई. उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारी को निर्देशित किया कि किसी भी माध्यम ऑनलाइन, ऑफलाइन अथवा जनसुनवाई से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी. गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए उपायुक्त ने बिजली एवं पेयजल आपूर्ति को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार की बाधा से पेयजल व्यवस्था प्रभावित नहीं होनी चाहिए. (नीचे भी पढे़ं)

इसके लिए संबंधित विभागों को समुचित समन्वय स्थापित करते हुए वैकल्पिक (बैकअप) व्यवस्था तैयार रखने को कहा गया. उन्होंने सभी प्रखंडों में पेयजल स्रोतों की मरम्मत कार्य में तेजी लाने तथा गैंगमैन को सक्रिय रखते हुए खराब पड़े हैंडपंप, पाइपलाइन एवं अन्य स्रोतों को शीघ्र दुरुस्त करने की बात कही. शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न न हो, यह सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया. बैठक में उपायुक्त ने सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे कार्यालय कार्यों के निष्पादन हेतु निर्धारित एवं समर्पित समय तय करें, जिससे आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े. अनुशासन एवं कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि बिना पूर्व सूचना एवं सक्षम अनुमति के कोई भी पदाधिकारी जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने मुख्यालय में उपलब्ध रहें ताकि आपातकालीन परिस्थितियों एवं जनसमस्याओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. (नीचे भी पढे़ं)

उपायुक्त ने क्षेत्रीय पदाधिकारियों को कार्यालय कार्य एवं फील्ड निरीक्षण के बीच संतुलन बनाकर कार्य करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि केवल कार्यालय में बैठकर कार्य करने से जमीनी हकीकत की सही जानकारी नहीं मिलती इसलिए सभी पदाधिकारी नियमित क्षेत्र भ्रमण कर योजनाओं के क्रियान्वयन का निरीक्षण करें, लाभुकों से संवाद स्थापित करें तथा साथ ही कार्यालय में लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन भी सुनिश्चित करें. भूमि संबंधी मामलों की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों (सीओ) को निर्देश दिया कि भूमि विवाद, म्यूटेशन एवं अन्य राजस्व मामलों का निष्पादन संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर करें. साथ ही गैर मजरूआ जमीन की अवैध खरीद-बिक्री पर कड़ी निगरानी रखने एवं ऐसी गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया. बैठक में उप विकास आयुक्त (डीडीसी) नागेन्द्र पासवान, एसडीएम धालभूम अर्नव मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, निदेशक एनइपी संतोष गर्ग, डीटीओ, उप नगर आयुक्त, जिला कल्याण पदाधिकारी, एसडीओ घाटशिला, एनडीसी व जिला स्तरीय अन्य पदाधिकारी, अधीक्षण, कार्यपालक, सहायक अभियंता, बीडीओ, सीओ व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Team Sharp Bharat A

Team Sharp Bharat A

Related Posts

Jamshedpur rural excise department action – पोटका में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 150 लीटर अवैध शराब जब्त
खबर

Jamshedpur rural excise department action – पोटका में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 150 लीटर अवैध शराब जब्त

November 4, 2026
Tatanagar passenger arrested with cash : खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर 1.40 करोड़ रुपये नकद बरामद, हावड़ा का युवक गिरफ्तार, टाटानगर से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर जा रहा था युवक
खबर

Tatanagar passenger arrested with cash : खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर 1.40 करोड़ रुपये नकद बरामद, हावड़ा का युवक गिरफ्तार, टाटानगर से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर जा रहा था युवक

November 4, 2026
Jharkhand government bank of india mou : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में झारखण्ड सरकार एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच एमओयू, राज्य के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा विशेष सैलरी पैकेज का लाभ, मिलेगी ये सुविधाएं

Next Post

Jamshedpur jdu demand : बिजली की आंख-मिचौनी से त्रस्त जमशेदपुर का गैर कंपनी कमांड क्षेत्र और मानगो नगर निगम के इलाके, विधायक सरयू राय के निर्देश पर जदयू का प्रतिनिधिमंडल महाप्रबंधक से मिला

Odisha police raid in Jamshedpur : जमशेदपुर में ओडिशा पुलिस का छापा, महिला की हत्या कर छुपे हुए एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार, यह है मामला

National Politics- राज्यसभा सांसद राघव चड्डा समेत सात सांसदों ने छोड़ी पार्टी, दो तिहाई सांसदों के साथ भाजपा में होंगे शामिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Chhattisgarh Police in Jamshedpur- छत्तीसगढ़ पुलिस का जुगसलाई में छापा, एक गिरफ्तार, एक किलो चांदी के जेवरात बरामद, गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर छत्तीसगढ पुलिस ने की छापेमारी

Chhattisgarh Police in Jamshedpur- छत्तीसगढ़ पुलिस का जुगसलाई में छापा, एक गिरफ्तार, एक किलो चांदी के जेवरात बरामद, गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर छत्तीसगढ पुलिस ने की छापेमारी

by Team Sharp Bharat K
November 4, 2026

जमशेदपुर: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में आभूषण कारोबारी से हुई लूट के मामले में पुलिस को जमशेदपुर के जुगसलाई में...

tata steel retired employees : टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारी सम्मानित, दी गयी विदाई

tata steel retired employees : टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारी सम्मानित, दी गयी विदाई

by Team Sharp Bharat K
November 4, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन द्वारा टाटा स्टील से सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए एक सम्मान...

jamshedpur TSDPL-25 वर्षों की निष्ठा और समर्पण को मिला सम्मान, टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड ने 41 कर्मचारियों को लॉन्ग सर्विस अवार्ड से किया सम्मानित

jamshedpur TSDPL-25 वर्षों की निष्ठा और समर्पण को मिला सम्मान, टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड ने 41 कर्मचारियों को लॉन्ग सर्विस अवार्ड से किया सम्मानित

by Team Sharp Bharat K
November 4, 2026

जमशेदपुर: टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड (टीएसडीपीएल ) की ओर से बुधवार 4 नवंबर को आयोजित एक समारोह में कंपनी...

Jamshedpur police action- दीपावली से पहले जमशेदपुर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान, चोरी और ब्राउन शुगर मामले में चार गिरफ्तार,बागबेड़ा से चोरी के आरोप में एक, बर्मामाइंस से वारंटी और परसुडीह से ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur police action- दीपावली से पहले जमशेदपुर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान, चोरी और ब्राउन शुगर मामले में चार गिरफ्तार,बागबेड़ा से चोरी के आरोप में एक, बर्मामाइंस से वारंटी और परसुडीह से ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

by Team Sharp Bharat K
November 4, 2026

जमशेदपुर : आगामी दीपावली पर्व को देखते हुए शहर में विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनाए रखने के लिए जमशेदपुर...

Jamshedpur csir-nml- सीएसआईआर-एनएमएल जमशेदपुर में जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, बिरसा मुंडा के साहस, त्याग तथा न्याय, समानता और जनजातीय अस्मिता के लिए किए गए संघर्ष को किया याद

Jamshedpur csir-nml- सीएसआईआर-एनएमएल जमशेदपुर में जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, बिरसा मुंडा के साहस, त्याग तथा न्याय, समानता और जनजातीय अस्मिता के लिए किए गए संघर्ष को किया याद

by Team Sharp Bharat K
November 4, 2026

जमशेदपुर: सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (सीएसआईआर-एनएमएल), जमशेदपुर में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया. कार्यक्रम...

jamshedpur laborer death गोलमुरी की नामदा बस्ती में निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों ने ठेकेदार के बयान पर उठाए सवाल, देखिए video

jamshedpur laborer death गोलमुरी की नामदा बस्ती में निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों ने ठेकेदार के बयान पर उठाए सवाल, देखिए video

by Team Sharp Bharat K
November 4, 2026

जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती में बुधवार को एक निर्माणाधीन मकान में काम करने के दौरान 35 वर्षीय...

jamshedpur Jusco School South Park-जुस्को स्कूल साउथ पार्क के इकोनोविस्टा 2के26 में 29 स्कूलों के 1028 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, जुस्को स्कूल कदमा और सेंट मेरीज संयुक्त विजेता

jamshedpur Jusco School South Park-जुस्को स्कूल साउथ पार्क के इकोनोविस्टा 2के26 में 29 स्कूलों के 1028 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, जुस्को स्कूल कदमा और सेंट मेरीज संयुक्त विजेता

by Team Sharp Bharat K
November 4, 2026

जमशेदपुर: जुस्को स्कूल साउथ पार्क में बुधवार को छठे संस्करण के अंतरविद्यालयी कार्यक्रम इकोनोविस्टा 2के 26 का आयोजन किया गया....

jamshedpur sikh samaj-पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा आसमान, साकची गुरुद्वारा में होगा नगरकीर्तन का भव्य स्वागत,19 से 23 नवंबर तक निकलेगी पांच दिवसीय प्रभात फेरी, 24 नवंबर को सजेगा विशेष कीर्तन दरबार

jamshedpur sikh samaj-पुष्पवर्षा, आतिशबाजी और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा आसमान, साकची गुरुद्वारा में होगा नगरकीर्तन का भव्य स्वागत,19 से 23 नवंबर तक निकलेगी पांच दिवसीय प्रभात फेरी, 24 नवंबर को सजेगा विशेष कीर्तन दरबार

by Team Sharp Bharat K
November 4, 2026

जमशेदपुर:सिखों के प्रथम गुरु धन-धन श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 557वें पावन प्रकाशपर्व को लेकर धार्मिक उत्साह और...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Chhattisgarh Police in Jamshedpur- छत्तीसगढ़ पुलिस का जुगसलाई में छापा, एक गिरफ्तार, एक किलो चांदी के जेवरात बरामद, गिरफ्तार युवकों की निशानदेही पर छत्तीसगढ पुलिस ने की छापेमारी

tata steel retired employees : टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मचारी सम्मानित, दी गयी विदाई

jamshedpur TSDPL-25 वर्षों की निष्ठा और समर्पण को मिला सम्मान, टाटा स्टील डाउनस्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड ने 41 कर्मचारियों को लॉन्ग सर्विस अवार्ड से किया सम्मानित

Jamshedpur police action- दीपावली से पहले जमशेदपुर पुलिस का अपराधियों के खिलाफ अभियान, चोरी और ब्राउन शुगर मामले में चार गिरफ्तार,बागबेड़ा से चोरी के आरोप में एक, बर्मामाइंस से वारंटी और परसुडीह से ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Jamshedpur csir-nml- सीएसआईआर-एनएमएल जमशेदपुर में जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, बिरसा मुंडा के साहस, त्याग तथा न्याय, समानता और जनजातीय अस्मिता के लिए किए गए संघर्ष को किया याद

jamshedpur laborer death गोलमुरी की नामदा बस्ती में निर्माणाधीन मकान से गिरकर मजदूर की मौत, परिजनों ने ठेकेदार के बयान पर उठाए सवाल, देखिए video

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News