जमशेदपुर : ओडिशा पुलिस ने जमशेदपुर में छापामारी की है. पुलिस ने ओडिशा के चर्चिता सुस्मिता दास हत्याकांड के आरोपी सूर्यकांत स्वाईं को गिरफ्तार कर लिया है. उनको जमशेदपुर कोर्ट में पेश करने के बाद ओडिशा ले जाया गया, जहां उससे ओडिशा पुलिस पूछताछ करेगी. जमशेदपुर में पदस्थापित स्मिता दास उर्फ डॉली के साथ सूर्यकांत स्वाईं का पांच साल से प्रेम संबंध था. दोनों ने पूर्व में प्रतीकात्मक रुप से विवाह किया था. इसके बाद दोनों के बीच आर्थिक मामले को लेकर विवाद हो गयी. इसके बाद 19 अप्रैल को तब और बिगड़ गयी, जब स्मिता की सगाई भद्रक के एक युवक से हो गयी. (नीचे भी पढ़ें)
इसी बात को लेकर गुस्साएं सूर्यकांत ने अगले ही दिन हत्या की साजिश कर दी. इसके बाद 20 अप्रैल को वह जमशेदपुर लौटने की बात कहकर निकला, लेकिन वह ओडिशा में ही रहा. पूरे हत्याकांड को अंजाम दिलाने के बाद वह वापस जमशेदपुर आया. उक्त लड़की का धारदार हथियार से गला रेंतकर हत्या की गयी थी. इस हत्याकांड का अब पुलिस खुलासा करने की तैयारी कर रही है.











