जमशेदपुर: श्री परशुराम शक्ति सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक संध्या 7:00 बजे बिष्टुपुर में केन्द्रीय अध्यक्ष अभिषेक पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में सेना के संरक्षक रघुनाथ पाण्डेय व राकेश्वर पाण्डेय मौजूद थे. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 22 अप्रैल को परशुराम जन्मोत्सव पर ब्राह्मणों के पुरोधा भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जी के 51 फीट ऊंची तस्वीर का पूजन एवं आरती के साथ महाप्रसाद का वितरण बागबेड़ा सिद्धू कान्हू मैदान में किया जाएगा.(नीचे भी पढ़े)
इस बैठक में रघुनाथ पाण्डेय, राकेश्वर पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, रंजीत झा, रविकान्त शुक्ल, संजय तिवारी, सत्यम पाण्डेय, सुधीर मिश्रा, राहुल झा, सौरभ पाठक, महेश दुबे, कृष्णकांत पाण्डेय, गोलू आजाद, कार्तिक झा, सन्नी शर्मा, लवकुश उपाध्याय, लोकनाथ, अखिलेश मिश्रा, मनीष दुबे उपस्थित थे.




