जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के नीलडीह अय्यप्पा मंदिर के पास जंगल में बिरसानगर जोन नंबर 6 के गीतांजलि अपार्टमेंट के रहने वाले रंजय जेना का शव मिला है। रंजन जेना का शव पेड़ से लटका हुआ मिला। रंजन जेना की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि लोगों ने जंगल में लटका शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराने की कोशिश शुरू की। इसके बाद एक महिला रितु जोसेफ पहुंची। उसने शव पर मौजूद कपड़े से रंजय की पहचान की। ऋतु रंजय की बहन है। (नीचे भी पढ़ें)

जहां शव बरामद हुआ है, वह इलाका मृतक के घर से एक किलोमीटर की दूरी पर है। मृतक की बहन रितु ने बताया कि 2 सितंबर की सुबह रंजय काम करने के लिए निकला था। वह बिजली मिस्त्री का काम करता था। उसके बाद वह वापस नहीं आया। आसपास रिश्तेदारों में उसकी तलाश की गई। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। सुबह पुलिस ने जब बताया कि एक शव मिला है। तब वह मौके पर पहुंची और कपड़े से अपने भाई की पहचान की। रंजय को हाई ब्लड प्रेशर और शुगर की बीमारी थी। उसका अक्सर मानसिक संतुलन बिगड़ जाता था। पुलिस का मानना है कि इसी से परेशान होकर उसने आत्महत्या की होगी।





