जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर से जोमैटो का एक कर्मचारी गुजरात से आया सामान का थैला लेकर फरार हो गया है. यह थैला कदमा की महिला कृष्णा देवी के घर पर जाना था. सामान का थैला गुजरात से कारोबारी राघव मेनिया लेकर आए थे. बिष्टुपुर में गुजराती सनातन समाज के पास में वह ठहरे थे. वहीं पास में उन्हें जोमैटो का युवक दिखा. जोमैटो के युवक से उन्होंने पूछा कि यह सामान कदमा में कृष्णा देवी तक पहुंचा देंगे. युवक तैयार हो गया, तो उसे डेढ़ सौ रुपए भी दिए गए. इसमें 50 रुपये सामान ले जाने का भाड़ा, 50 रुपये पेट्रोल और 50 रुपये अलग से टिप्स दिया गया और 100 रुपये जोमैटो के कर्मचारी को ऑनलाइन दिए गए. (नीचे भी पढ़ें)

कृष्णा देवी ने बताया कि जोमैटो के लड़के को रुपए ऑनलाइन दिए गए. उसका नाम महेश है. सामान ले जाने के बाद महेश फरार हो गया. कृष्णा देवी का फोन नहीं उठा रहा है. जोमैटो कर्मचारी को थैला सौंपने का सीसीटीवी फुटेज भी है. यह सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिया गया है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है. कृष्णा देवी का कहना है कि इस तरह लोगों के साथ धोखा करने वाले को पुलिस गिरफ्तार करे और जेल भेजे.











