
रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : चक्रधरपुर अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा ने दो गिट्टी तथा मिक्स मटेरियल से लदा सात हाईबा को जब्त किया है. सभी हाईबा में ओवरलोड गिट्टी तथा मिक्स मटेरियल लदा हुआ है. अनुमंडल पदाधिकारी रीना हांसदा ने जब्त सभी हाईबा की कागजातों की जांच कर रही हैं. फिलहाल अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा अभी तक कुछ भी जानकारी नही दिया गया हैं. कागजातों की जांच के बाद ही पूरे मामले की खुलासा हो सकता हैं. बताते चले कि चक्रधरपुर में अवैध गिट्टी और बालू का कारोबार चरम पर हैं. (नीचे भी पढ़ें)

अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा लगातार गिट्टी और बालू लदा हाईबा के खिलाफ कार्रवाई की जा रही हैं. अनुमंडल पदाधिकारी के इस कार्रवाई से बालू, गिट्टी के कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा हैं कि जब्त सभी सातों हाईबा खूंटी के कारोबारी का बताया जा रहा हैं. एसडीएम रीना हांसदा ने कहा कि माइनिंग और परिवहन विभाग को खबर कर दी गई है वे जांच करेंगे. जानकारी के अनुसार कुछ वाहनों में कागजात ही नहीं है.











