जमशेदपुर : जमशेदपुर के बहुसंख्यक समुदाय सांसद विद्युत वरण महतो से मिलने गुरुवार को उनके पास पहुंचे. वहीं उन लोगों की मांग है कि एकमा स्टेशन के करीब गांव के निवासी के लिए टाटा-थावे ट्रेन संख्या 18181-18182 का ठहराव एकमा स्टेशन (छपरा) में करने की मांग है. यह ट्रेन कोरोना महामारी से पूर्व चलती थी. वहीं ट्रेन संख्या 08160 टाटा से खड़गपुर मेमो का जमशेदपुर से परिचालन सुबह 8.50 बजे की जगह सुबह 8.10 बजे करने के साथ टाटा से गोरखपुर वाया पटना दीघा होते ट्रेन चलाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इस क्रम में जमशेदपुर से प्रतिदिन हजारों लोग जो गालूडीह, घाटशिला, धालभूमगढ़, चाकुलिया जाते है. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान सरकारी कर्मचारी, शिक्षक, बैक कर्मचारी के साथ अन्य महत्वपूर्ण स्थानों में कार्यरत है जो 8.50 बजे की मेमो पकड़ कर अपने कार्यस्थल जाते है, वो लोग विलंब से अपने कार्यालय पहुंचते है. वहीं बिहार और उत्तर प्रदेश के निवासियों को ध्यान में रखते हुए टाटा से गोरखपुर, गया वाया दीघा होकर सुपरफ्रास्ट ट्रेन चलाया जाता है. इस पर सांसद ने ज्ञापन लेते हुए उन्हें आश्वासन दिया है कि वे इन मांगों पर ध्यान देगे. ज्ञापन सौपने में ज्ञान सागर प्रसाद, जयपाल सिंह, दिनेश पांडेय, हरिशंकर प्रसाद, अरुण कुमार महतो, पूजा कुमार समेत अन्य उपस्थित थी.



