जमशेदपुर: आजादनगर थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी निवासी चार वर्षीय बच्ची के साथ उसके पड़ोसी अधेड़ ने दुष्कर्म किया है.पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पड़ोसी अकरम को गिरफ्तार कर लिया है. इधर गुरुवार को पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा है. पुलिस कोर्ट में पीड़िता का बयान दर्ज कराने की तैयारी कर रही है. आजादनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि बुधवार की रात पीड़िता की मां ने थाना में आकर मामले की शिकायत की है. (नीचे भी पढे)
पीड़िता की मां ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले मो. अकरम उनकी चार साल की बेटी को मोबाइल दिखाने के बहाने अपने साथ ले गया.रात होने की वजह से वह बेटी को ढूंढ़ते हुए अकरम के घर गई.उन्होंने पाया कि अकरम ने बेटी के कपड़े खोल दिए हैं और उसका मुंह दबाकर उसके साथ गलत करने का प्रयास किया. इधर पुलिस ने आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है.



