
जमशेदपुर : नुवोको विस्तास कॉर्प लिमिटेड जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट गेट के सामने बुधवार को मजदूर नेता चंदन पांडेय मजदूरों की समस्या से अवगत हुए. कई ठेका मजदूरों ने बताया कि पिछले दो महीने से उनका वेतन भी नहीं आया है. सभी ठेका मजदूरों का वेतन 7 से 10 तारीख तक आना चाहिए और लंबे समय से काम कर रहे ठेका मजदूरों को स्थाई किया जाए. क्योंकि नुवोको विस्तास कॉर्प लिमिटेड जोजोबेड़ा सीमेंट प्लांट का विस्तारीकरण हो रहा है. स्थानीय युवा और जो मजदूर लंबे समय यानी 15- 20 साल से काम कर रहे हैं उनको हर हाल में स्थाई किया जाना चाहिए, नहीं तो कंपनी के खिलाफ उग्र आंदोलन की रणनीति बनाई जायेगी. यह जानकारी चंदन पांडेय ने दी.




