
जमशेदपुर : झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के तत्वावधान में बुधवार को कोविड तीसरी लहर के विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया. वेबिनार में मुख्य वक्ता के रूप में मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, दिल्ली के सीनियर कंसलटेंट एंड इंचार्ज पेडियाट्रिक कार्डियोलॉजी डॉ नीरज अवस्थी ने शिरकत की. कार्यकम के आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को इस वैश्विक महामारी कोविड की तीसरी लहर के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना था. जैसा की माना जा रहा है कि तीसरा वेव बच्चों के लिए ज्यादा हानिकारक होगा. बच्चों को संक्रमित करेगा, इससे बचाव के लिए आवश्यक बातों का ध्यान, सतर्कता एवं किन परिस्थितियो में क्या करना चहिए आदि की जानकारी एवं जागरूकता ही इसका मुख्य उद्देश्य था. कोविड संबंधित सामान्य जानकारी सभी को है, परंतु विशेषज्ञों द्वारा बताया जा रहा है कि कोविड की तीसरी लहर भी आएगी और वह इस बार बच्चों को ज्यादा संक्रमित करेगी, इसी विषय में चर्चा की गई कि किस तरह से इस तीसरी लहर से बच्चों को सुरक्षित रखा जाए वेबनार के माध्यम से जुड़े लोगों को यह जानकारी दी गई कि हमें क्या बचाव करना चाहिए क्या सावधानी बरतनी चाहिए किस तरह से बच्चों को रखना चाहिए ताकि बच्चे इस जानलेवा बीमारी के चपेट में ना आ सके. (नीचे भी पढ़ें)
डॉक्टर नीरज अवस्थी ने बताया कि कोविड से डरें नहीं, बल्कि डट के सामना करें. जैसे ही बच्चों में कोविड के लक्षण दिखाई दे तुरंत विशेषज्ञ से मिलें और जांच कराए. साथ ही बच्चों को संतुलित आहार दें, ताकि बच्चों में संक्रमण से लड़ने की ताक़त बनी रहे. वेबनार में जूम एप तथा फेसबुक पेज में लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से 250 से भी ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया और करीब 27 लोगो ने अपने अपने मन की शंकाओ को सवाल के रूप में पूछा, जिसकी जानकरी डॉ अवस्थी के द्वारा बहुत ही सामान्य एवं सरल शब्दों में दी गयी. उन्होंने कहा कि डर नहीं बचाव इलाज है. छोटी-छोटी बातो को ध्यान में रखकर इसपर विजय प्राप्त किया जा सकता है. कार्यक्रम मंच के प्रांतीय अध्यक्ष नंद लाल अग्रवाल के नेतृत्व में संपन्न हुआ तथा इसका संचालन प्रांतीय महामंत्री अरुण गुप्ता एवं डॉ अवस्थी का परिजय सह सभी सवालों का संचालन मंच के प्रांतीय संयोजक मिशन कैंसर एवम स्वास्थ्य पारुल चेतानी द्वारा एवं धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष रोहित शारदा ने किया.




